Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम चयन से पहले ही इन 2 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने भेजा इंग्लैंड, टीम A के साथ करेंगे अभ्यास

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे की शुरूआत सीमित ओवर की क्रिकेट सीरीज के साथ की हैै। टी-20 सीरीज के बाद फिलहाल दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस वनडे सीरीज के ठीक बाद 1 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

Virat Kohli (R) and wicketkeeper Parthiv

टेस्ट टीम का चयन होने से पहले विजय-रहाणे पहुंचे इंग्लैंंड

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन तो नहीं हुआ है लेकिन भारतीय टेस्ट टीम में इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत के दो दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय का चुना जाना तय है। ऐसे में भारतीय टीम के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय पहले से ही इंग्लैंड पहुंच गए हैं।

रहाणे और मुरली विजय को मिल सकता है भारत ए के साथ मौका

इंग्लैंड में पहुंचने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय को सोमवार से भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच शुरू होने जा रहे चार दिवसीय मैच में भारत की ए टीम में खिलाया जा सकता है। सूत्रों की माने तो बीसीसीआई इन दोनों बल्लेबाजों को भारत ए की टीम में शामिल कर अभ्यास का मौका दे सकती है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वार्मअप नहीं होने पर कोहली ने जतायी थी निराशा

आपको बतां दे कि भारत के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले एक भी वार्म अप मैच नहीं रखने पर भारत के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के इस कदम की आलोचना की थी। उसी को देखते हुए बीसीसीआई टेस्ट सीरीज से पहले किसी भी तरह की नरमी नहीं दिखाना चाहती है और इन दोनों बल्लेबाजों को पूरा अभ्यास का मौका देना चाहती हैै।

बीसीसीआई ने भारत ए के साथ कुछ खिलाड़ियों के खेलने का दिया संकेत

बीसीसीआई के सीओए विनोद राय ने कहा कि

यहां पर कुछ सीनियर खिलाड़ी है। खासकर टेस्ट स्पेसलिस्ट जो राहुल(द्रविड़) की भारत ए टीम के साथ रवाना होंगे। मैं ये नहीं कह सकता कि कितने होंगे। वैसे ये खिलाड़ी दो से चार के बीच हो सकते हैं, जो ए टीम के साथ दौरे की शुरूआत करेंगे। कुछ खिलाड़ी जो अफगानिस्तान के खिलााफ खेले थे और इंग्लैंड के लिए उन्हें छोड़ दिया गया था। लेकिन हां खासकर 7 से 8 टेस्ट स्पेसलिस्ट खिलाड़ी इंग्लैंड के दौरे पर जाएंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम चयन से पहले ही इन 2 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने भेजा इंग्लैंड, टीम A के साथ करेंगे अभ्यास appeared first on SportzWiki Hindi.