इत्र नामक सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल प्राचीनकाल से होता आ रहा है। हिंदू धर्म शास्त्रों में कभी भी इत्र लगाकर सोने से मना किया गया है। सात्विक और मनमोहक इत्र लगाते सुबह—शाम और रात को विशेष सावधानिया बरतनी चाहिए अन्यथा फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इत्र लगाकर सोने से पारलौकिक शक्तियां खिंची चली आती हैं।
पति से जुड़ा पहला अचूक टोटका
अगर पत्नी चाहती है कि उसका पति उसे खूब प्यार करे पत्नी बुधवार के दिन 3 घंटे का मौन रखें। इसके बाद शुक्रवार को मिश्रीयुक्त साबूदाने की खीर बनाकर पति को खिलाए। शुक्रवार के दिन ही मंदिर में इत्र का दान करें। तथा शुक्रवार के दिन अपने बेडरूम में इत्र रखे। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार में जबरदस्त इजाफा होगा।
प्रेमिका से जुड़ा दूसरा अचूक टोटका
सफेद वस्त्र पहनकर किसी देव मंदिर में लाल गुलाब व चमेली का इत्र भगवान को अर्पित करें। ऐसा करने से प्रेमी का प्यार परवान चढ़ेगा और जल्द ही प्रेम विवाह होने की संभावना पूरी हो जाएगी।
पति की दीर्घायु के लिए तीसरा टोटका
पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी को चने की दाल, केसर, इत्र की शीशी तथा लाल सिंदूर दान करना चाहिए। ऐसा करने से पति की उम्र बढ़ती हैं
धन प्राप्ति के लिए चौथा अचूक टोटका
लक्ष्मी की कृपा तुरंत प्राप्त के लिए पूजा करते समय तेज सुगंध वाले इत्र का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहेगी।
घर में बरकत के लिए चौथा अचूक टोटका
मंगलवार के दिन हनुमान जी को केवड़े का इत्र चढ़ाएं। केवड़े के इत्र को हनुमानजी की प्रतिमा के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। इसके बाद आपको हमेशा धन की बरकत बनी रहेगी।
शुभता के लिए पांचवां अचूक टोटका
घर में शुभता लाने के लिए इत्र अथवा परफ्यूम नियमित इस्तेमाल करें। शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को इत्र तथा श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। ऐसा करने से दंपति में प्रेम तो बढ़ेगा ही साथ में घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Herald