भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इस टेस्ट सीरीज के लिए जहां भारतीय क्रिकेट टीम पहले 3 टेस्ट मैचों के लिए बुधवार को अपने 18 खिलाड़ियों को तैयार कर चुकी है तो वहीं इंग्लैंड की टीम की भी जल्द ही घोषणा होने वाली है।

बेन स्टोक्स को सुनवायी के कारण टेस्ट मैच से हरना पड़ सकता है बाहर
इंग्लैंड की टीम का इस टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही चयन होना है और वो किसी भी तरह चाहते हैं कि नंवर वन टेस्ट टीम भारत का सामना करने के लिए एक मजबूत टीम का चयन करें लेकिन इन सबके बीच इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के खेलने पर संशय बना हुआ है। क्योंकि बेन स्टोक्स को इस टेस्ट सीरीज के दौरान ब्रिस्टल मारपीट मामलें की सुनवायी के लिए उपस्थित होना पड़ सकता है।

ब्रिस्टल मारपीट मामले को लेकर 6 अगस्त से होनी है सुनवायी
पहला टेस्ट मैच एडबस्टन में 1 से 5 अगस्त तक खेला जाना है और बेन स्टोक्स के इस मामले की सुनवायी 6 अगस्त को कोर्ट में होनी है। संभावना जतायी जा रही है कि ब्रिस्टल मारपीट मामले की सुनवायी करीब 5 से 7 दिन तक चल सकती है ऐसे में बेन स्टोक्स का पहले टेस्ट मैच के साथ ही 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल हो सकता है।

कोर्ट में पेशी की खबर के बाद भी जो रूट को है उनके उपलब्ध रहने की उम्मीद
बेन स्टोक्स के सामने तो खेलने को लेकर इस तरह की मुश्किलें सामने आ रही है लेकिन वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को भरोसा है कि बेन स्टोक्स सभी मैचों के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। जो रूट ने माना कि बेन स्टोक्स कोर्ट की पेशी के बाद भी उपलब्ध रह सकते हैं।

हम सीरीज के लिए चुनेंगे एक मजबूत टीम
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इसको लेकर कहा कि
“हम अपनी एक सर्वश्रेष्ठ टीम को चुनने जा रहे हैं और सुनिश्चित करें कि हम इस सीरीज में सबसे मजबूत टीम के साथ जाएंगे। अगर बेन स्टोक्स खेलने के लिए उपयुक्त रहते हैं तो वो चयन के लिए तैयार रहेंगे। वो क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। वो बाहर रहना कतई पसंद नहीं करेंगे। आप देख सकते हैं कि जब वो मैदान में रहते हैं तो वो पूरी तरह से इसके साथ जुड़े रहना पसंद करते हैं।“
रूट ने आगे कहा कि
“वो हमेशा और हर समय गेंद को चाहते हैं। वो किसी भी तरह खेल में क्या हो रहा है इससे जुड़ा रहना चाहते हैं। मुझे पूरा यकिन है कि उनके खेल में इसी तरह होगा जैसा वो चाहते हैं”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड बनाम भारत: टीम का हिस्सा होने के बाद भी अनफिट होने की वजह से पहले 2 टेस्ट से बाहर हो सकता है यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.