Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2nd ODI: इंग्लैंड ने 86 रन से जीता मैच, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चुका भारत

खेल डेस्‍क। पहला वनडे आठ विकेट से हारने के बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया और भारतीय टीम को 50 ओवर में 236 रन पर निपटा दिया। पहले मैच में शतकीय पारी खेल रोहित शर्मा मात्र 15 रन पर आउट हो जाने के बाद किसी अन्य बल्लेबाज ने बड़ी पारी खेलने और विकेट पर टिकने का जज्बा नहीं दिखाया।

मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा ऐलान, ईमेल भेज कर लिया भारतीय टीम से संन्यास

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे में इंग्लैंड के कप्‍तान ऑयन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इसके बाद इंग्लैंड ने बल्‍लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 322 रन का मजबूत स्कोर बनाया। वहीं जोए रुट 113 के शानदार शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड ने शनिवार को खेले गए इस मैंच में 86 रन से बेहतरीन जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

कल के मैच में कप्तान और उपकप्तान ने मिलकर ताेड़ दिया सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड

इस हार के साथ भारत के हाथ से इस सीरीज में नंबर वन बनने का मौका निकल गया। भारत को नंबर एक बनने के लिए सीरीज के तीनों मैच जीतने थे। टी20 सीरीज की तरह अब वनडे सीरीज का फैसला भी तीसरे और निर्णायक मैच से होगा।

ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ कुलदीप यादव ने रच डाला ऐसा इतिहास की अब शायद ही कोई तोड़ पाए ये रिकॉर्ड

जोए रूट ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 116 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान इयोन मोर्गन ने 51 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली। वहीं भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली 45, सुरेश रैना 46, महेंद्र सिह धोनी 59 गेंदों में दो चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।



Herald