मियामी। मैनचेस्टर सिटी क्लब ने इंटरनेशनल चैम्पियंस कप में रविवार को बायर्न म्यूनिख को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात दी। इस मैच में सिटी के खिलाड़ी रियाद माहरेज चोटिल हो गए। सिटी क्लब ने हाल ही में माहरेज को छह करोड़ पाउंड की राशि में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। उन्हें इस मैच के पहले हाफ में टखने में चोट लगी।

दूसरे हाफ में सिटी ने अच्छी वापसी की और मैच पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमा लिया। 51वें मिनट में लुकास निमेचा ने गोल किया और स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। सिल्वा ने 70वें मिनट में सिटी के लिए तीसरा गोल किया और उसके 3-2 से जीत दिला दी।
The post इंटरनेशनल चैम्पियंस कप: सिटी क्लब ने बायर्न म्यूनिख को 3-2 से हराया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.