भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले में धमाके दार शतक लगाया, जिसकी बदौलत इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कार ली . रोहित का यह शतक नाबाद 56 गेदों आया जिसमें 11 चौके और 5 गगन चुंगी छक्के शामिल है.रोहित शर्मा को इस मैच में मैन ऑफ द मैच मिला और साथ ही सीरीज में 137 रन का योगदान देने के लिए मैन ऑफ़ द सीरीज भी दिया गया .

विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने रोहित

इस मैच में शतक लगाने के बाद ‘रोहित शर्मा’ विश्व में दुसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए है, जिन्होंनेअंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 3 शतक लगाये है . वह छठी बार मैन ऑफ द मैच भी बने.
विश्व क्रिकेट इतिहास में टी-20 में तीसरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो का नाम आता है.जिन्होंने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में 3 शतक लगाये हैं .
अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में पहला शतक लगाने वाला बल्लेबाज

भारत में टी-20 शतक लगाने के मामले में सबसे पहला नाम ‘सुरेश रैना’ का हैं, जिन्होंने भारत की तरफ से पहला टी-20 शतक 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था .लेकिन इसके बाद से इनके खाते में कोई टी -20 शतक नहीं आया .
अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 2 साल के बीच में 2 शतक बनाने वाले बल्लेबाज
भारत की ओर से तीसरे टी-20 शतक बनाने बाले बल्लेबाज है ‘के एल राहुल’ जिन्होंने अगस्त 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक सिर्फ 46 गेंद में बनाया था. अपनी इस बेहतरीन पारी में राहुल ने 12 चौकों साथ 5 गगन चुंगी छक्के भी लगाये थे.
यह पारी राहुल के अभी तक के टी-20 कैरियर की सबसे बेहतरीन पारी है .इसके बाद राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में दूसरा शतक बनाया.
यह शतक बनाने में राहुल ने 56 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाये .यह राहुल का अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में दूसरा शतक है .ये शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बाद दूसरे स्थान पर है .
कप्तान का नाम इस लिस्ट से बाहर

भारतीय टीम की रन मशीन कहे जाने वाले टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम अभी तक इस टी-20 शतकों की लिस्ट में नहीं है.
काफी लम्बे समय से टीम के लिए खेलने के बाबजूद भी इनका अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में शतक का इंतजार है . इनका टी-20 में अभी तक सर्वाधिक 90 रनों का स्कोर है .
The post भारत की तरफ से अब तक सिर्फ ये 3 खिलाड़ी ही लगा सके है अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में शतक appeared first on SportzWiki Hindi.