ऋद्धिमान साहा अपनी सर्जरी के लिए इंग्लैंड के लिए पूरी तरह से तैयार है, हालांकि ये अभी इंग्लैंड सिर्फ सर्जरी के लिए ही जा रहे है क्रिकेट खेलने के लिए नहीं। विकेटकीपर, जो वर्तमान में कंधे की चोट के कारण संघर्ष कर रहे है. इस कारण इन्हें अफ़गानिस्तान के खिलाफ और अब इंग्लैंड के खिलाफ टीम में मौका नहीं मिला है। ये कल रात मैनचेस्टर के लिए रवाना होंगे। उनके साथ बैंगलोर, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार भी होंगे।

मुंबई मिरर के हवाले आपको बता दें कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की सर्जरी 6-7 अगस्त को होने की उम्मीद है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने पहले एक बयान दिया था, कि साहा दाहिने कंधे की चोट से पीड़ित है, जिन्हें मेडिकल की भाषा में पोस्टरसोपरियर लैब्राल टीयर कहा जाता है। साथ ही यह भी बताया गया है कि ये 12 से 14 दिन के अन्दर वापस स्वदेश लौट जायेंगे।
इस चोट को एक शल्य चिकित्सा की आवश्यकता होगी जिसे या तो 6 अगस्त या 7 अगस्त को निर्धारित किया जाएगा। हालांकि मैनचेस्टर में डॉ. लेनार्ड फंक से मुलाकात के बाद साहा के सर्जरी की तारीख को अंतिम तारीख तय की जायेगी।

मैनचेस्टर में रहने की साहा की अवधि परमार के साथ 12-14 दिनों के लिए होगी, जो भारत और भारत ए टीमों के फिजियो की सहायता कर रहे हैं, उनकी सहायता करेंगे। दोनों के अभी 12 या 13 अगस्त को लौटने की संभावना है।
बता दें कि ऋद्धिमान साहा हो इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गए थे। इस कारण इन्हें अफ़गानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से हाथ धोना पड़ा और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों में भी जगह नहीं बना पाए क्योंकि इनकी चोट ही इनके बीच आ रही है। हालांकि अब इन्हें जल्दी ठीक होने की उम्मीद है।
The post कंधे की सर्जरी के लिए 30 जुलाई को इंग्लैंड जायेंगे ऋद्धिमान साहा appeared first on SportzWiki Hindi.