भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 14 जुलाई शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
इंग्लैंड ने खड़ा किया 322 रन का स्कोर
आपको बता दें, कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरूआत शानदार रही और उसके दोनों ही ओपनर बल्लेबाज ने मात्र 10.1 ओवर पर 69 रन जोड़ लिए थे, लेकिन इसके बाद दोनों ही बल्लेबाज 86 रन के स्कोर तक पहुंचने में आउट हो गये.
इसके बाद जो रूट और इयान मॉर्गन ने एक 103 रन की अच्छी साझेदारी की, अंत में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाने में कामयाब रही है. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा जो रूट ने 116 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली. वही 51 गेंदों पर 53 रन की पारी कप्तान इयान मॉर्गन ने खेली.
भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 68 रन देकर 3 विकेट हासिल किए है. वहीं दूसरे स्पिनर युज्वेंद्र चहल ने भी अपने 10 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए अब 323 रन की जरुरत है.
The post इंग्लैंड बनाम भारत: जो रूट के शतकीय पारी से भारत के सामने इंग्लैंड ने रखा 322 रनों का लक्ष्य appeared first on SportzWiki Hindi.