Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 32.4 ओवर में बेन स्टोक्स के साथ हुआ कुछ ऐसा कर दिया सिद्धार्थ कौल की गेंद खेलने से मना

एक तरफ जहां इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव की फिरकी गेंदबाजी ने परेशान किया. वही पहले वनडे मैच में कोई और भी था जिसकी वजह से इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को परेशान होना पड़ा था.

बेन स्टोक्स को किया तितली ने परेशान 

आपकों बता दें, कि इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. इंग्लैंड की पारी का 33वां ओवर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल लेकर आ रहे थे.

जब सिद्धार्थ कौल अपने इस ओवर की चौथी गेंद बेन स्टोक्स को कराने जा रहे थे, तभी एक तितली के कारण बेन स्टोक्स परेशान हो गये और उनका ध्यान भटक गया. दरअसल, इस गेंद के दौरान बेन स्टोक्स की आँखों के सामने एक तितली आ गई और इसलिए उन्होंने उस गेंद को नहीं खेला और बॉल को डेड करार दिया गया.

यहाँ देखे तितली द्वारा स्टोक्स का ध्यान भटकाने का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स का ध्यान एक तितली ने भटका दिया. यह तितली सफ़ेद कलर की नजर आ रही थी.

आपकों इस मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि इस मैच को भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 8 विकेट से जीत लिया और इस मैच को जीतने के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी 1-0 की अहम बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 268 रन पर आउट हो गई थी.

जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अपने स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और अपने कप्तान विराट कोहली की शानदार पारियों से इस मिले हुए 269 रन के लक्ष्य को 40.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. भारत और इंग्लैंड के बीच अब अगला मुकाबला 15 जुलाई को खेला जायेगा.

 

The post वीडियो : 32.4 ओवर में बेन स्टोक्स के साथ हुआ कुछ ऐसा कर दिया सिद्धार्थ कौल की गेंद खेलने से मना appeared first on SportzWiki Hindi.