इंटरनेट डेस्क। आज बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का 33वां जन्मदिन है। बॉलीवुड में 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू किया था रणवीर सिंह इस फिल्म में उनके साथ अपोजिट में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने काम किया था। रणवीर सिंह बहुत कम समय में अपने दमदार अभिनय के दम पर लाखों दिलों में राज कर रहें है। 8 साल के अपने फिल्मी सफर में रणवीर सिंह की अब तक 11 फिल्में रिलीज हुई हैं। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया हैं। साथ में हाल में आयी उनकी फिल्म पद्मावत ने अच्छा कारोबार किया। साथ ही अपने और दीपिका के रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ बताया जा रहा है की जल्द ही दोनों शादी कर सकते है।
रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ था और वह इस बार अपना 33वां जन्मदिन मना रहें है उनके माता-पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और अंजू भवनानी है साथ ही रणवीर सिंह ने पएच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स, मुंबई साथ ही उन्होंने कला में स्नातक की डिग्री इंडियाना विश्वविद्यालय, ब्लूमिंगटन से ली हैं। साथ ही बताया जा रहा है उनके बॉलीवुड में 8 साल पुरे किये है और उनकी अभी तक तक 11 फिल्में रिलीज हुई हैं। साथ ही रणवीर सिंह ने बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में टॉप एक्टर की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं।
अगर उनकी फिल्मों की लिस्ट पर नजर डाले तो अभी तक उन्होंने ने बैंड बाजा बारात, लेडिज वर्सेज रिकी बहल, गुंडे, बेफिक्रे, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गोलियों की रासलीला: रामलीला, दिल धड़कने दो, लुटेरा, किल दिल जैसी फिल्में शानदार फिल्मों में काम किया हैं। साथ ही उनकी जल्द ही आने वाली फिल्मों में सिंबा, गली ब्वॉय जैसी फिल्में शामिल हैं। साथ ही खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की रणबीर इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है कहा जा रहा है की इस साल 10 नवंबर को वह दीपिका के साथ शादी के का सकते हैं।
Herald