Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मात्र 35 गेंदों में मार्टिन गप्टिल ने ठोका टी-20 शतक, तोड़ा इस बल्लेबाज के तेज शतक का रिकॉर्ड

वेल्वेस। कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल खेल है, यहां कब और किसका रिकॉर्ड टूट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में शुक्रवार को देखने को मिला। न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने अपनी टीम वोरसेस्टशायर की ओर से खेलते हुए ताबड़तोड़ 35 गेंदों 12 चौके और 7 छक्कों की बदौलत शतक लगाए।

Martinl-Guptil

आपको बता दे कि यह टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। अभी तक के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल (30 गेंद) के नाम है। उनके बाद नंबर रिषभ पंत (32 गेंद), एंड्रयु सायमंड्स (34 गेंद) का नाम आता है। इसके बाद डेविड मिलर, रोहित शर्मा, वैन डर वेस्टथुयिजन और संयुक्त रूप से गप्टिल संयुक्त के नाम अब 35 गेंदों पर शतक का रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

शुक्रवार को खेले गए मैच में नॉर्थपंटशायर द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य को वॉरसेस्टशायर ने मात्र 13.1 ओवर में हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत लिया।

ज्ञात हो कि गप्टिल ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 30 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए थे लेकिन वो आउट हो गए थे और उनका सबसे तेज शतक लगाने का सपना अधूरा रह गया था।

The post मात्र 35 गेंदों में मार्टिन गप्टिल ने ठोका टी-20 शतक, तोड़ा इस बल्लेबाज के तेज शतक का रिकॉर्ड appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.