Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र में रिकॉर्ड 37 टीमें लेंगी हिस्सा, खेले जाएंगे 160 मैच

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी घरेलू सत्र के लिए मैचों की संख्या तय कर दी है। इसके तहत इस सत्र में 2017 मैच खेल जाएंगे। जबकि इस बार रणजी ट्रॉफी में भी 160 मैच खेले जाएंगे। एक नवंबर से छह फरवरी तक आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी में इस बार रिकॉर्ड 37 टीमें हिस्सा भाग लेंगी।

इसके लिए नए प्लेट ग्रुप का गठन किया जाएगा। जिसमें नौ टीमों को जगह दी जाएगी। एलीट ग्रुप-ए एवं बी में प्रत्येक में नौ टीमें जबकि ग्रुप सी में 10 टीमों को शामिल किया जाएगा।

प्लेट ग्रुप में अरूणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी , सिक्किम और उत्तराखंड को जगह मिलेगी। चारों ग्रुप से पहले दो स्थानों पर रहने वाली शीर्ष दो-दो टीमें को क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

प्लेट ग्रुप से अन्तिम आठ में जगह बनाने वाली दो शीर्ष टीमों को एलीट ग्रुप-सी में स्थान दिया जाएगा जबकि एलीट सी ग्रुप की पहले दो स्थानों पर रहने वाली दो टीमों को एलीट ए एवं बी ग्रुप में रखा जाएगा।

पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के शामिल होने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को आगामी सत्र के कार्यक्रम को बड़ा करने के लिए मजबूत होना पड़ा है।इस बार मणिपुर , मेघालय , मिजोरम , अरूणाचल प्रदेश , नगालैंड , उत्तराखंड और बिहार की टीमों को घरेलू क्रिकेट में शामिल किया गया है।

आगामी घरेलू कैलेंडर की शुरुआत 13 से 20 अगस्त तक आयोजित होने वाली महिला चैलेंजर ट्रॉफी के साथ होगी। वहीं पुरुष कैलेंडर का आगाज 17 अगस्त से नौ सितंबर तक चलने वाली दलीप ट्रॉफी से होगा।

इस बार विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी में 160-160 और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप में 140 मैच खेले जाएंगे। पुरुष अंडर 23 वर्ग में 302 और अंडर-19 लडक़ों के वर्ग में 286, सीनियर महिला सत्र में 295 और अंडर 23 वर्ग में 292 मैच खेले जाएंगे।