Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान ने धोनी के 37 वें जन्मदिन पर दिया ये नया नाम, आईसीसी ने भी खास अंदाज में दी बधाई

आज के दिन ही झारखंड के रांची जैसे छोटे शरह में एक बच्चा पैदा हुआ था. जिसने आगे चल कर पूरे विश्व में अपने नाम का डंका बजवाया. हम जिस बच्चे की बात कर रहे हैं उसी के नाम से आज उसका छोटा सा शहर जाना जाता है. देश में कहीं भी आज आप रांची को नाम बताएंगे तो सामने वाले के जुबान पर एक नाम जरुर आएगा- धोनी भी तो रांची का है.

जी हाँ, हम बात यहां टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की . जिनको कई नामों से क्रिकेटजगत में जाना जाता है. धोनी ऐसे इंसान हैं जिनके बारे में हम आप जैसे करोड़ों फैन्स पढ़ना व जानना चाहते हैं.

आज धोनी 37 साल के हो गए हैं. रांची के क्रिकेटर के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं. 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्में माही को विश्व के सभी कोनों से जन्मदिन पर बधाई मिल रही है. टीम के साथी खिलाड़ी भी अपने अपने अंदाज में माही को बधाईयां दे रहे हैं.

धोनी की पत्नी साक्षी ने भी बड़े ही इमोशनल अंदाज़ में धोनी को बर्थडे विश किया. टीम इंडिया के सबसे पक्के साथी सुरेश रैना ने भी धोनी के लिए विशेष मैसेज लिख जन्मदिन की बधाई दी.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर धोनी को बधाई संदेश देते हुए मैसेज पोस्ट किया.

टीम इंडिया के करीब सभी खिलाड़ियों ने माही को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. विदेशी खिलाड़ी में धोनी को विश करने में पीछे नहीं रहे. अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने धोनी को बधाई देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर विशेष मैसेज लिखा.

राशिद ने लिखा कि “लीजेंड और गेम के बेस्ट फिनिशर माही भाई को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.”

अपने 14 साल के करियर में धोनी ने 90 टेस्ट, 318 वनडे और 92 टी-20 मैच खेल चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 500वां इंटरनेशनल मैच खेलने वाले धोनी ने इस मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

वह अब भारत के लिए तीसरे सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ यह कारनामा कर चुके हैं.

The post राशिद खान ने धोनी के 37 वें जन्मदिन पर दिया ये नया नाम, आईसीसी ने भी खास अंदाज में दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.