Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी 37वें जन्मदिन से पहले रचेंगे ये इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरे मैच आज खेला जाएगा। आज के मैच को जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज को अपने नाम कर सकती है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया था। आज के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आज का मैच रात 10 बजे कार्डिफ में खेला जाएगा और इस मैच में धोनी के नाम एक नहीं बल्कि तीन रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं। धोनी अपने जन्मदिन से पहले अपने फैंस को खुशी मनाने का मौका दे सकते हैं। आज धोनी अपने करियर का 500वां अंतराष्ट्रीय मैच खेलेन के लिए मैदान में उतरेंगे।

धोनी ने टेस्ट में 90 मैच, वनडे में 318 और टी20 में 91 मैच खेल चुके हैं और आज अपने करियर का 500वां मैच खेेलने मैदान में उतरेंगे। धोनी ने अभी तक टी-20 में 91 मैच खेलकर कुल 1455 रन बनाए है। अगर आज के मैच में धोनी 45 रनों की पारी खेलते है, तो वे टी-20 में अपने 1500 रन पूरे कर सकते हैं। लेकिन यह रिकॉर्ड आज के मैच में बनना आसान नहीं होगा। अगर धोनी बल्लेबाजी करने उतरते है तो आज वह टी20 में 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। 500वां मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे सबसे पहला नाम सचिन का है उसके बाद महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, शाहिद अफरीदी, जैक्स कालिस और राहुल द्रविड़ का नाम आता है।

धोनी ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ तो टेस्ट 2005 में श्रीलंका के खिलाफ और 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था।आज के मैच में भारतीय टीम को अपना पिछला प्रदर्शन जारी रखकर इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हराने का अच्छा मौका हो सकता है।



Herald