क्रिकेट के मैदान में जिस तरह से बल्लेबाज और गेंदबाज अपने अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जीता देते हैं उसी तरह से फील्डिंग विभाग भी अपने जबरदस्त प्रदर्शन से मैच अपनी टीम की झोली में डाल देता है।
फील्डिंग में अब तक हमने कई ऐसे चम्तकारिक कैच देखे हैं जिस पर हमें अपनी आंखों पर यकिन तक नहीं होता। इस तरह के हैरजअंगेज कैच क्रिकेट फील्ड में कई देखने को मिले हैं।

न्यूजीलैंड के ग्रांट इलियट ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
आज वर्तमान में फील्डिंग का स्तर बहुत ऊंचा हो चुका है जहां पर कोई भी कैच असंभव नहीं कहा जा सकता। इसी तरह से न्यूजीलैंड के एक 39 साल के खिलाड़ी ने अपने कैच से देखने वालो को आश्चर्चचकित कर दिया। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रांट इलियट ने इंग्लैंड की घरेलु टी-20 लीग नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में एक जबरदस्त कैच पकड़ा।

नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में ग्रांट इलियट का ग्रेट कैच
बुधवार को इंग्लैंड का घरेलु टी-20 लीग नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में नॉटिंघमशायर और बर्मिंघम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में नॉटिंघमशायर के नंबर तीन पर खेलने आए बल्लेबाज टॉम मूर्स ने बर्मिंघम बीयर्स के के स्पिन गेंदबाज जीतन पटेल की गेंद पर मिड ऑफ से ऊपर खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट्स इतना अच्छा नहीं था फिर भी ये गेंद मिड ऑफ को पार कर गई लेकिन मिड ऑफ पर खड़े बर्मिंघम के कप्तान ग्रांट इलियट ने अपनी पीछे की तरफ दौड़कर एक जबरदस्त डाइविंग कैच लिया। इस कैच को देखकर कोई भी हैरान रह सकता है।

इलियट की बर्मिंघम ने नॉटिंघमशायर को दी मात
इस मैच में बर्मिंघम बीयर्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की। नॉटिंघमशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर अपने 20 ओवर में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन नॉटिंघमशायर की टीम इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर सकी और बर्मिंघम ने आसानी से मैच को 8 विकेट से जीत लिया। बर्मिंघम की तरफ से इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान बेल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 57 गेंदो में 82 रन बनाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post न्यूजीलैंड के 39 साल के ग्रांट इलियट ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख नहीं होगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.