Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

39 साल बाद भारतीय टीम ने इनकी कप्तानी में जीती थी इंग्लैंड से पहली टेस्ट शृंखला

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की लम्बी टेस्ट शृंखला एक अगस्त से शुरू होगी। इस बार इस शृंखला में जीत का दावेदार विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को माना जा रहा है।

वैसे भारतीय टीम के इंग्लैंड में मेजबान के खिलाफ प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें टीम इंडिया विरोधी टीम से काफी पिछड़ी हुई है। यहां पर भारतीय टीम अभी तक केवल तीन टेस्ट शृंखला ही जीत सकी है। जबकि मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ 14 टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया है।

न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने एक बार फिर खेली तूफानी पारी, केवल इतनी गेेंदों पर ही बना दिया शतक

भारत को यहां पर इंग्लैंड के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए 39 साल का लम्बा इंतजार करना पड़ा था। टीम इंडिया को इंग्लैंड की धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीत अजीत वाडेकर की कप्तानी में मिली थी।

दोनों देशों के बीच 1971 में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अजीत वाडेकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 1-0 से अपने नाम की थी। लॉड्र्स और ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए पहले दोनों टेस्ट मैच ड्रॉ रहे, लेकिन ओवल में भारतीय टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने इमरान को दी बधाई, कहा- लंबे समय से लड़ रहे थे लड़ाई

हालांकि इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम मेजबान से 71 रन से पिछड़ गई थी, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। दूसरी पारी में भागवत चंद्रशेखर (छह विकेट) की कातिलाना गेंदबाज की मदद से भारत ने इंग्लैंड को केवल 101 रनों पर ही आउट कर दिया।

इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल कर इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इस सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान अजीत वाडेकर ने सर्वाधिक 204 रन बनाए जबकि एस वेंकटराघवन ने सबसे अधिक 13 विकेट प्राप्त किए।

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को लगा ये बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये दिग्गज गेंदबाज

1932 में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। अब तक दोनों ही टीमों के बीच यहां पर 17 टेस्ट शृंखला खेली जा चुकी है। इसमें भारतीय टीम केवल तीन शृंखलाएं ही जीत सकी है। यहां पर भारतीय टीम को 13 टेस्ट शृंखलाओं में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक शृंखला दोनों ही टीमों के बीच ड्रॉ खेली गई।