इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में भारत ने मेजबान टीम पर 8 विकेटों से आसान जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में को इंग्लैंड से सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। पहले मैच में भारत की जीत के हीरो रहे थे रोहित शर्मा और कुलदीप यादव। रोहित ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 137 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत तक पहुंचा दिया।
2007 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले रोहित का करियर शुरुआत 5-6 सालों तक काफी उतार चढ़ाव भरा था लेकिन 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से वह एक अलग दर्जे के बल्लेबाज बन गए हैं।
आज के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है और कई मामलों में कप्तान विराट कोहली से आगे भी निकल चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं:
7 वनडे सीरीज में लगातार 7 शतक

रोहित शर्मा ने अपने खेले पिछले 7 वनडे सीरीज में कम से कम एक शतक जरूर लगाया है और ऐसा करने वाले बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कप्तानी कोहली का ही रिकॉर्ड तोड़ा है।
कोहली के नाम लगातार 6 सीरीज में 6 शतक थे। कोहली ने यह कारनामा 2011-2012 के दौरान किया था। अगर हिटमैन इस फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड को और आगे ले जा सकते हैं।
द्विपक्षीय सीरीज में इंग्लैंड में भारत की तरफ से सबसे बड़ा व्यक्तिगत वनडे स्कोर

रोहित हमेशा लम्बा शतक बनाने के लिए जाने जाते हैं और पहले वनडे में भी उन्होंने ऐसा ही किया। 137 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ ही वह इंग्लैंड में किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में भारत की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में भी उन्होंने कप्तान कोहली को ही पीछे छोड़ा है। कोहली ने 2011 में कार्डिफ में खेले गए मैच में 107 रन बनाये थे।
इंग्लैंड में कोहली से ज्यादा वनडे शतक

रोहित शर्मा का यह इंग्लैंड में दूसरा वनडे शतक है। इससे पहले रोहित ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जबकि इंग्लैंड में कोहली के बल्ले से अभी तक एक ही शतक निकला है वो भी 2011 दौरे के अंतिम मैच में। कार्डिफ में खेले गए इस मैच में कोहली ने 93 गेंदों में 107 रन बनाये थे। उसके बाद से आज तक कोहली के बल्ले से इंग्लैंड में शतक नहीं निकला।
The post इन 3 मामलों से रोहित शर्मा से काफी पीछे छूट गए हैं कप्तान विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.