इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लिश टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की। इसी मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में अपने दस हजार रन लेकिन इंग्लैंड की जीत के बीच यह रिकॉर्ड कहीं छुप गया। सीरीज का पहला मैच हारने का बाद शानदार वापसी करते हुए मेजबानों ने दिया दिया कि टीम इंडिया उन्हें हल्के में लेने की भूल ना करे।
इंग्लैंड की तरफ से जो रुट ने शानदार शतकीय पारी खेली वहीं लियम प्लंकेट ने धारदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम की उम्मीदों को तोड़ दिया। जहां सभी जगह भारतीय टीम की हार की बात हो रही है वहीं एक शो में गौतम गंभीर ने धोनी की दाढ़ी और हार्दिक पांड्या के बालों को लेकर बात की।
सफेद दाढ़ी की वजह से धोनी की उम्र लग रही है ज्यादा
धोनी की सफेद दाढ़ी के बारे में गौती ने कहा “धोनी देखने में अपनी उम्र से 5-10 साल ज्यादा लग रहे हैं। मुझे लगता है कि किसी को उन्हें ये बात बतानी चाहिए। वह अभी काफी फिट हैं और मैदान पर काफी तेज भागते भी हैं। वह उनकी फिटनेस किसी युवा खिलाड़ी की तरह है। आपको बता दें कि 7 जुलाई को धोनी ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया है लेकिन सफ़ेद दाढ़ी की वजह से वह इससे काफी उम्रदराज लग रहे हैं।
हार्दिक की हेयर कट पर भी बोले गंभीर
बार-बार बदलते हार्दिक पांड्या की हेयर कट को लेकर गंभीर ने कहा कि जब भी मैं उन्हें देखता हूँ तो एक नया हेयर कट होता है। काश मेरे पास भी इतने बाल होते तो मैं भी इतने हेयर कट ले पाता। आपको पता होगा कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हमेशा अपनी हेयर कट को लेकर चर्चा में रहते हैं।
In a light-hearted chat, our panellists on #CricbuzzLIVE weigh in on the beard and hairstyles of the current Indian players. pic.twitter.com/3GUBIEOK2D
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 14, 2018
17 जुलाई को होगा निर्णायक मैच
इंग्लैंड और भारत के बीच 17 को लीड्स में 3 मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मैच खेला जायेगा। पहले दोनों मैचों में 1-1 मैच जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज में अभी बराबरी पर हैं।
The post धोनी ने कभी कहा था उन 3 पर उम्र हावी हो गयी है उनका फील्डिंग अच्छा नहीं, अब गौतम गंभीर ने धोनी की उम्र पर दिया ये बयान appeared first on SportzWiki Hindi.