इंग्लैंड से दूसरा वनडे मैच हारने वाली भारतीय टीम की इस हार को अगर ध्यान से देखें तो टीम में कुछ कमजोरियां दिखाई देती हैं. इंग्लैंड द्वारा बनाए गए एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत इस प्रकार नही लग रहा था कि वह एक बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहा है.
हार्दिक पांड्या और धोनी जब तक क्रीज़ पर थे तब तक मैच में जान थी. मगर हार्दिक के आउट होते ही रन रेट का दवाब धोनी पर आ गया और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह भी आउट हो गए. भारत को अगर और अधिक मजबूत बनना है तो इन तीन बिंदुओं पर काम करना होगा.
1. इरादा

दूसरे वनडे मैच को अगर हम देखें तो भारतीय बल्लेबाज मैच जीतने की बजाय हार को कम करने की ओर ज्यादा देख रहे थे. जब मैच में रन रेट जैसा कुछ नही है तो फिर ज्यादा अंतर से हारे या कम अंतर से क्या फर्क पढ़ता है. धोनी पहले बड़े शॉट्स के लिए नही गए वह एक या दो रन के लिए ही देख रहे थे.
वहीं कोहली के प्रयास से भी लग रहा था कि वह हार को कम करने के प्रयास से खेल रहे हैं. ऐसे में बल्लेबाजों को समझने की जरुरत है जब टीम एक बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही है, तो उसे तेजी के साथ रन बनाने की जरुरत है. धीमी पारी खेलते हुए वह आउट हों इससे बेहतर है कि वह एक चांस लें ओर तेजी के साथ रन बनाने का प्रयास करें.
2. टीम चयन

बाहर बैठे दिनेश कार्तिक को मौका दिया जाना जरुरी है. कार्तिक का टीम में चयन से मतलब होगा किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है. केएल राहुल को बाहर करना मुश्किल भरा हो सकता है. अभी हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड में जबरदस्त शतक लगाया है. हालांकि वह उसके बाद से एक बड़ा स्कोर करने में सफल नही हो पाए.
दूसरा नाम सुरेश रैना का आता है मगर रैना को टीम में एक पार्ट टाइम गेंदबाज के तौर पर भी शामिल किया जाता है. पिछले दो मैचों में उन्होंने पांच ओवर ही किए हैं. वहीं अगर धोनी की बात करें तो वह एक बड़े खिलाड़ी हैं उनका टीम से बाहर होना कंट्रोवर्सी खड़ा कर देगा.
अब अगर टीम इन्हीं बातों पर सोचती रहेगी तो सही टीम का चयन कैसा होगा. कप्तान और मैनेजमेंट को कड़े निर्णय लेते हुए खिलाड़ियों का चयन करना होगा. जिससे दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिल सके.
3. तेज गेंदबाजी

इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भुवनेश्वर कुमार तीसरे वनडे मैच के लिए फिट हो जाएंगे ? सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव और हार्दिक पांड्या अधिक महंगे साबित हुए हैं.
उमेश यादव जहां ज्यादा रन दे रहे हैं तो वहीं वह विकेट निकालने में भी सफल नही हो पा रहे हैं. भुवनेश्वर ना सिर्फ गेंदबाजी को मजबूत करते हैं बल्कि कुछ हद तक बल्लेबाजी में भी मजबूती देते हैं.
The post इंग्लैंड बनाम भारत: करो या मरो मुकाबले से पहले इन 3 परेशानियों से गुजर रही है टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.