Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन 3 तेज गेंदबाजो के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली को उतरने की जहीर खान ने दी सलाह

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम के इस बेहतरीन प्रदर्शन में वैसे बल्लेबाजों का प्रदर्शन हर किसी को याद है, लेकिन इस शानदार प्रदर्शन में गेंदबाजों का योगदान भी रहा है। हमेशा से भारतीय स्पिनरों पर नजरें सबसे ज्यादा रहती हैं, लेकिन मौजूदा समय में भारतीय टीम के पास एक जबरदस्त पेस अटैक है।

भारतीय टीम के पास है जबरदस्त गेंदबाजी लाइन अप

भारतीय पेस बैटरी की बात करें तो इसमें जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज हैं, तो साथ ही बैंच भी जबरदस्त मजबूत है।

भारतीय टीम कै बैंच पर शार्दुल ठाकुर, सिद्धार्थ कौल, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज हैं। इसी कारण से इंग्लैंड दौरे पर बुमराह-भुवी के चोटिल होने के बाद भी तेज गेंदबाजी अटैक मजबूत नजर आ रहा है।

जहीर खान ने भारतीय पेस अटैक की बैंच को बताया मजबूत

जब भारतीय टीम के पास एक जबरदस्त पेस अटैक में शानदार गहरायी है।  तो वहीं भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी इस गेंदबाजी अटैक की तारीफ की है। जहीर खान ने कहा कि

मुझे विश्वास है कि जो भी गेंदबाज खेलेंगे। जैसे उमेश अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, ईशांत एक सीनियर गेंदबाज हैं इसी कारण से उन्हें ज्यादा लीड करने का मौका मिलेगा। मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड भी अच्छा है तो मेरा मानना है कि उनकी(भुवी-बुमराह) अनुपस्थिति महसूस तो की जाएगी लेकिन फिर भी भारत की बैंच में ताकत है।”

भारतीय टीम के पास हैं वैराइटी पेस गेंदबाज

सचिन ने हाल ही में भारतीय पेस अटैक को सबसे अच्छा कहा था इसको लेकर जहीर खान ने आगे कहा कि “हां बिल्कुल। अगर आप प्रत्येक गेंदबाज की शैली को देखते हैं तो आप कह सकते हैं कि ये एक सबसे सफल अटैक है क्योंकि हर स्थितियों में अलग-अलग गेंदबाज प्रभावित कर सकता है।”

यहां के हालात हो सकते हैं भारतीय समर की तरह 

“मुझे लगता है कि यहां के हालात देखकर तो ये भारत के समर की तरह है और मुझे लगता है कि भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को उस स्थिरता के साथ खेल सकेगी, जिसके साथ वो अच्छा कर रहे हैं। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज एक लंबी सीरीज होती है।” 

लंबी सीरीज में पूरी टीम को फिट रहना है जरूरी

“मुझे उम्मीद है हमारे सभी गेंदबाज फिट रहेंगे। और पूरी टीम फिट रहेगी क्योंकि एक लंबी सीरीज में आपको एक टीम के रूप में फिट रहना होता है। आपको मुश्किल और अच्छे दिन दोनों आएंगे। जितना अधिक आप दौरे और स्थानीय स्वाद का आनंद लेते हैं उतना ही अधिक फायदेमंद होगा।”

 

The post इन 3 तेज गेंदबाजो के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली को उतरने की जहीर खान ने दी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.