Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

3 महीने पहले ही कर दी ग्लेन मैक्ग्रा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के विजेता की भविष्यवाणी

भारतीय टीम को अपने इंग्लैंड दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. भारत की टीम का 21 नवंबर से लेकर 18 जनवरी तक यह दौरा चलेगा. भारतीय टीम इस दौरे में तीन टी-20, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलेगी. इस बीच भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैग्रा ने एक बयान दिया है.

देखना चाहता हूं कि गेंदबाज कैसे डालते है कोहली पर दबाव

वही आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैग्रा ने कहा,

“मैं देखना चाहता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कोहली को दबाव में कैसे डालते है कि वह इस दबाव को कैसे संभालता है.

मुझे लगता है, कि यह एक अच्छी और कठिन श्रृंखला होने जा रही है. कोहली का थोड़ा आक्रामक रवैया है, उसने पिछली बार भी यहां अपना आक्रामक रवैया दर्शाया था. गर्मी की यह सीरीज काफी दिलचस्प होने जा रही है.”

ऑस्ट्रेलिया के 4-0 से जीतने की उम्मीद 

आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैग्रा ने आगे कहा,

“70-80 के दशक में वेस्टइंडीज एक शानदार टीम थी और उनका कप्तान भी शानदार था. कोहली के पास भी अपनी टीम को उसी सफर तक पहुँचाने की क्षमता है. भारत एक अच्छी टीम है, उनके पास अब अच्छी तेज गेंदबाजी भी है और उनके पास कुछ अच्छे स्पिनर भी हैं.

स्टीव स्मिथ और डेविड  वार्नर के ना होने से मुझे नहीं लगता कि कोई ज्यादा फर्क पड़ेगा. मैं इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के 4-0 से जीतने की उम्मीद कर रहा हूं.”

ऑस्ट्रेलियाई टीम के हिसाब से हो पिच तैयार 

ग्लेन मैग्रा ने कहा,

“मैं डॉक्टरिंग पिचों का प्रशंसक नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ विकेट तैयार करनी चाहिए. पिछली बार पिच काफी सपाट थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए.

मेरे करियर की शुरुआत में यहां हर पिच अलग था. इसलिए मुझे विभिन्न परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का अनुभव था. ड्रॉप-इन पिच बहुत अच्छे होते हैं, वे पांच दिनों में नहीं बदलते हैं.”

The post 3 महीने पहले ही कर दी ग्लेन मैक्ग्रा ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के विजेता की भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.