Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ पहले 3 टेस्ट मैचों के लिए चुनी जाएगी भारतीय टीम, यह है बड़ी वजह

इंग्लैंड और भारत के बीच 1 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। यह सीरीज दोनों देशों के बीच बादशाहत की जंग मानी जा रही है। इस सीरीज के लिए अभी तक भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ है और अब खबर आ रही है कि चयनकर्ता पहले 3 तीन टेस्ट मैचों के लिए ही टीम चुनेंगे। आगे के मैचों के लिए टीम का चयन बाद में किया जायेगा।

खिलाड़ियों की चोट के कारण किया जाएगा ऐसा 

भारतीय टीम अभी खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है।  जहां रिद्धिमान साहा चोटिल है और उनका टीम में नहीं चुना जाना लगभग तय दिख रहा है वहीं आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर होने वाले जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी सस्पेंस बरकरार है।

युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका 

टी-20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले चाइनामैन कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है। कुलदीप ने जहां पहले टी-20 मैच में 5 विकेट चटकाए थे वहीं पहले वनडे मैच में उन्होंने 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। इंग्लैंड की टीम अभी तक उनकी फिरकी नहीं समझ पा रही है। इसी वजह से टेस्ट मैचों में वह टीम का मुख्य हथियार बन सकते हैं।

विकेटकीपर और तेज गेंदबाज चुनना भी चुनौती 

चयनकर्ताओं पर विकेटकीपर चुनने की भी चुनौती होगी। चोट की वजह से पहले तीन टेस्ट से साहा का बाहर होना तय दिख रहा है ऐसे में चयनकर्ताओं के पास पार्थिव पटेल और दिनेश कार्तिक का विकल्प बचता है। इसके अलावा केएल राहुल को भी विकेटकीपर के रूप में शामिल किया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार को भी पीठ की परेशानी है। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें टीम में जगह देते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी। अफगानिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज से पहले यो-यो टेस्ट में फेल होने की वजह से टीम से बाहर हुए मोहम्मद शमी ने भी अब टेस्ट पास कर लिया है और उन्हें भी टीम में मौका मिल सकता है।

The post इंग्लैंड के खिलाफ पहले 3 टेस्ट मैचों के लिए चुनी जाएगी भारतीय टीम, यह है बड़ी वजह appeared first on SportzWiki Hindi.