Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेजर लीग सॉकर: ओरलेंडो सिटी को गेलेक्सी ने 4-3 से हराया

वाशिंगटन: स्वीडन के दिग्गज खिलाड़ी ज्लातान इब्राहिमोविक की हैट्रिक के दम पर लॉस एंजेलिस गेलेक्सी ने मेजर लीग सॉकर में खेले गए मैच में ओरलेंडो सिटी को 4-3 से हराया। रविवार रात को स्टबहब सेंटर में खेले गए इस मैच में जीत के साथ गेलेक्सी क्लब ने लीग सूची में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

ओरलेंडो क्लब ने इस मैच की अच्छी शुरुआत की थी। 18वें मिनट में क्रिस्टियन हिगुइटा ने गोल कर टीम का खाता खोला। 39वें मिनट में डोस सांतोस ने गेलेक्सी के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

ओरलेंडो के खाते में दूसरा गोल 44वें मिनट में गेलेक्सी के खिलाड़ी माइकल सिआन की गलती के कारण पड़ा। उन्होंने अपने ही पोस्ट पर गोल करने की गलती की और इसका फायदा ओरलेंडे को हुआ। उसने 2-1 की बढ़त ले ली।

दूसरे हाफ में ज्लातान को बेहतरीन एक्शन में देखा गया। उन्होंने 47वें मिनट में गोल कर फिर गेलेक्सी का स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। 54वें मिनट में ओरलेंडो ने डी. ड्वेर के गोल से एक बार फिर 3-2 से बढ़त बना ली।

ज्लातान ने इस बढ़त को ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया और 67वें मिनट में गोल कर फिर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। उन्होंने 71वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी करने के साथ ही गेलेक्सी को ओरलेंडो के खिलाफ 4-3 से जीत दिलाई।

The post मेजर लीग सॉकर: ओरलेंडो सिटी को गेलेक्सी ने 4-3 से हराया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.