Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत में जल्दी लॉन्च होगा 4000mAh बैटरी वाला BlackBerry Ghost स्मार्टफोन

टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ब्लैकबेरी भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन BlackBerry Ghost लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पहले ही इस फ़ोन के कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार 4000mAh बैटरी वाला यह स्मार्टफोन भारत में इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले लॉन्च हुए KEY2 स्मार्टफोन में ब्लैकबेरी में 3500mAh की बैटरी दी थी।

भारत में कम हुई आईफोन एक्स जैसे दिखने वाले इस वीवो स्मार्टफोन की कीमत, जानें नई कीमत

लीकस्टर इवान ब्लेस्स के अनुसार ऑप्टिमस द्वारा निर्मित 4000mAh बैटरी के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक होगा। इन रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा होगा जिसमें आपको लौ लाइट एन्हैंसमेंट्स और ऑप्टिकल ज़ूम जैसे फीचर्स भी होंगे। इससे पहले भी इवान ने BlackBerry Ghost के बारे में जानकारी शेयर की थी जिसमें यह स्मार्टफोन को स्लिम बेजल वाली बड़ी डिस्प्ले के साथ देखा गया था।

ONEPLUS 6 पर मिल रहा है हजारों रुपए का डिस्काउंट

इतना ही है बल्कि कम्पनी इस आगामी स्मार्टफोन के प्रो वर्जन पर भी काम कर रही है। अगर इस Ghost प्रो की बात करें तो इसमें आपको ओरिजिनल Ghost स्मार्टफोन की तरह 18:9 रेश्यो वाली डिस्प्ले नहीं मिलेगी। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि नई Ghost सीरीज में ट्रेडिशनल फिजिकल कीबोर्ड भी नहीं मिलेगा जिसके लिए ब्लैकबेरी पॉपुलर है।

बता दें कि ब्लैकबेरी ने पिछले साल दिल्ली स्थित एक टेलीकॉम एंटरप्राइज ऑप्टिमस के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की थी, जिसमें उसने भारत, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश में ब्लैकबेरी ब्रांडेड मोबाइल फोन डिजाइन, निर्माण, बिक्री और प्रचार करने के लिए लाइसेंस दिया था।

जियो ने पेश किया अपना नया फोन फीचर्स और कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Airtel ने अपने इस प्‍लान में किया बडा बदलाव, वोडाफोन को मिलेगी टक्‍कर



Herald