भारतीय टीम विश्व की सबसे अच्छी फील्डिंग टीमों में से एक मानी जाती है और इसका एक नमूना भारतीय टीम के शानदार फील्डर रोहित शर्मा ने भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दुसरे वनडे मैच में दिया है.
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने एक ऐसा शानदार कैच किया है. जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है.
रोहित ने मोईन अली का पकड़ा शानदार कैच

दरअसल, भारतीय टीम की पारी का 42वां ओवर युज्वेंद्र चहल लेकर आये थे. चहल के इस ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज मोईन अली ने मिडविकेट की तरफ हवा में एक शानदार शॉट खेला.
तभी बॉल को हवा में आते देख बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा बॉल की तरफ तेजी से भागने लगे. रोहित शर्मा ने अंत तक बॉल पर अपनी नजर जमाये रखी और डाइव लगाकर एक शानदार कैच कर लिया. उन्होंने अपने इस शानदार कैच से सभी को हैरान कर दिया.
यहाँ देखे रोहित का शानदार कैच
Brilliant catch by Rohit Sharma. #ENGvIND #ENGvsINDhttps://t.co/ElA6kg1DL5
— Akhil Gupta
(@Guptastats92) July 14, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे रोहित शर्मा ने अपनी चुस्ती-फुर्ती का नजारा पेश करते हुए एक शानदार कैच कर दिया. रोहित शर्मा के शानदार कैच के चलते मोईन अली अपनी पारी में 16 गेंदों पर मात्र 13 रन ही बना पाये.
भारत को मिला है 323 रन का लक्ष्य

वही आपकों इस मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि इस मैच का टॉस इंग्लैंड ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 322 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है.
इंग्लैंड के लिए स्टार बल्लेबाज जो रूट ने 116 गेंदों पर 113 रन की शानदार पारी खेली. भारत को सीरीज जीतने के लिए 323 रन की जरुरत है.
The post वीडियो : 41.4 ओवर में रोहित शर्मा ने लिया ऐसा कैच, जिसे देख अम्पायर को भी नहीं हो रहा था यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.
(@Guptastats92)