Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को रिकार्ड न्यूनतम स्कोर 43 रन पर समेटा

West Indies cruise to record record score of 43

नार्थ साउंड, 5जुलाई: केमार रोच के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज टेस्ट क्रिकेट में उसके न्यूनतम स्कोर 43 रन पर समेट दिया ।

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 201 रन बना लिये थे । उसके पास 158 रन की बढत है और उसके आठ विकेट बाकी है ।

सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए नाबाद 88 रन बना लिये हैं । उन्होंने डेवोन स्मिथ (58) के साथ पहले विकेट के लिये 113 रन की साझेदारी की ।

कीरान पावेल ने 48 रन बनाये और 81 रन की साझेदारी निभाई ।

इससे पहले बांग्लादेशी टीम अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर और वेस्टइंडीज में किसी टीम के सबसे कम स्कोर पर सिमट गई । उसकी पूरी पारी 18 . 4 ओवर तक ही चली । टेस्ट क्रिकेट के 141 साल के इतिहास में इससे एक गेंद कम पर आस्ट्रेलिया की टीम 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ 18 . 3 ओवर में 60 रन पर आउट हुई थी ।

रोच ने पहले पांच विकेट 12 गेंद और आठ रन के भीतर लिये । बांग्लादेश के लिये सिर्फ सलामी बल्लेबाज लिटन दास ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिन्होंने 25 रन बनाये ।

The post वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को रिकार्ड न्यूनतम स्कोर 43 रन पर समेटा appeared first on SportzWiki Hindi.