Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

470 रनों की लाजवाब पारी का वो रिकॉर्ड जिसे 99 सालों तक नही तोड़ पाया कोई बल्लेबाज

क्रिकेट में रिकार्ड्स अधिक मायने रखते हैं. ये भी कहा जाता है कि रेकॉर्ड्स बनते ही टूटने के लिए हैं. मगर कुछ रिकार्ड्स ऐसे भी होते हैं जो सालों तक नही टूटते. हम आपको आज एक ऐसे ही क्रिकेट के रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं जिसे 99 सालों तक कोई नही तोड़ पाया. ये शानदार रिकॉर्ड 123 साल पहले बनाया गया था.

424 रनों की वो ऐतिहासिक पारी 

123 साल पहले एक तीन दिवसीय मैच के दौरान एक विशाल रनों की पारी खेली गयी थी. मैच के पहले दिन मैकलेरेन ने 289 रन बनाकर पॉल आर्थर (177) के साथ दूसरे विकेट के लिए 363 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की थी. इसके बाद आया वो 16 जुलाई का क्रिकेट में इतिहास लिखने वाला दिन.

पहले दिन 289 रन बनाने वाले मैकलेरेन पूरी तरह लय में नजर आ रहे थे. स्पिनर हो या तेज गेंदबाज सभी को बह आगे बढ़कर शॉट लगा रहे थे. मैकलेरेन ने 470 मिनट तक धमाकेदार बल्लेबाजी की और 424 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस विशाल पारी के दौरान उन्होंने  62 चौकों और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी के दम पर लैंकशर की टीम ने अपनी पहली पारी में ऑलआउट होने से पहले 801 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया.

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी समरसेट की टीम महज 143 रन पर सिमट गयी थी. उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा मगर दूसरी पारी में भी वह सिर्फ 206 रन ही बना सकी थी. जिस कारण लैंकशर को 452 रनों की बड़ी जीत मिली.

99 साल बाद टूटा रिकॉर्ड 

मैकलेरेन का 99 सालों तक कोई भी बल्लेबाज रिकॉर्ड नही तोड़ पाया. नामुमकिन से लग रहे इस रिकॉर्ड को जून 1994 को वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने तोड़ा था. लारा ने बर्मिंघम में वॉरविकशर की तरफ से खेलते हुुए 427 गेंदों पर 474 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 501 रनों की पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 62 चौके और 10 छक्के लगाए. उनकी इस विशाल पारी की वजह से वॉरविकशर ने 810 रनों का स्कोर खड़ा किया.

भले ही महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया हो, लेकिन मैकलेरेन का ये रिकॉर्ड खास है. उन्होंने इसे तीन दिवसीय मैच में बनाया था. जबकि ब्रायन लारा ने ये स्कोर चार दिवसीय मैच में बनाया.

मैकलेरेन की उस ऐतिहासिक पारी के मैच में उनकी टीम को जीत मिली थी. वहीं लारा की उस पारी वाले मैच में मैच का परिणाम नही निकला था और मैच ड्रा रहा था.

The post 470 रनों की लाजवाब पारी का वो रिकॉर्ड जिसे 99 सालों तक नही तोड़ पाया कोई बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.