बैंकाक। समुद्र में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं को अंदेशा कोई नही लगा सकता। अधिकांशत आपने सूना होगा की समुद्र में काई जहाज फंस गया या फिर कोई नाव डूब गई। इस तरह की घटनाएं आमतौर पर विदेशो में ज्यादा होती हैं क्योंकि समुद्र से वहां के कई व्यवसाय जूडे होते हैं और ऐसे में दुर्घटनाओं का डर भी ज्यादा होने लगता हैं। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया हैं थाईलैंड द्वीप फुकेत के पास से, यह द्वीप पर्यटन की दृष्टि से काफी मशहूर हैं। खबरों के अनुसार इस द्वीप के पास समुद्र में नाव डूब गई हैं जिसमें तकरिबन 49 लोग लापता हो गए हैं। फुकेत के पास नाव डूबने से जूडी ये जानकारी गुरुवार को थाईलैंड की नौसेना ने दी हैं। खबरों के अनुसार समुद्र में डूबी इस नाव में थाई चालक दल और चीनी पर्यटकों सहित तकरिबन 97 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक अभी तक इस नाव पर सवार 49 लोग लापता हैं जिन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा हैं। इन लोगो में रॉयल थाई नेवी क्षेत्र 3 के कमांडर और चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं। इस नाव के डूबने की सूचना देते हुए रियर एडमिरल सोमनुक प्रीम्प्रैमोट ने बताया हैं इस नाव से तकरिबन 48 लोगों को बचा लिया गया हैं मगर अभी भी हम 49 लोगों की तलाश कर रहे हैं। एडमिरल सोमनुक प्रीम्प्रैमोट ने कहा हैं कि इस नाव पर सवार सभी लोग लाइफ जैकेट पहने हुए थे और हमने नौकाओं को मदद के लिए भेज दिया हैं।
नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में कुल 3 नावें डूबी हैं जिनमें ये नाव होने की संभावना हैं। इसके अलावा जो अन्य 2 नावे डूबी हैं दनके 39 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं। इससे पहले थाइलैंड इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ हैं क्योंकि 10 दिन पहले चियांग राई प्रांत से 12 जूनियर फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच एक गुफा से जीवित निकाल लिये गये हैं। थाइलैंड में नावों से जूडी ऐसी दुर्घटनाएं काफी ज्यादा होती हैं जो सुरक्षा मानक अंतरराष्ट्रीय मानदंडों से बेहद कम हैं।
Herald