Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 490 रन का विशाल लक्ष्य 

खेल डेस्क। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। श्रीलंका से मिले 490 रन के लक्ष्य के सामने दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे ही दिन चाय के समय पर केवल 38 पर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया।

तीरंदाजी विश्व कप: भारत को करना पड़ा रजत और कांस्य पदक से संतोष

ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय (52 रन पर पांच विकेट) के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 124 रन पर समेटने के बाद श्रीलंका टीम ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 275 रन बनाकर घोषित की।पहली पारी में 214 रन की बढ़त हासिल करने वाली मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 490 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी 275 रन पर घोषित की।

भारत ने गंवाया विश्व कप में विजयी शुरुआत करने का मौका, इंग्लैंड से खेला ड्रॉ

दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दिमुथ करुणारत्ने (85) और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (71) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली। करुणारत्ने ने अपनी पारी में 136 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। जबकि एंजेलो मैथ्यूज अपनी अर्धशतकीय पारी में 147 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका ने 21 रन का योगदान दिया।

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारियों को झटका, दो गेंदबाज जूझ रहे चोट से

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने एक बार फिर स्पिनरों के आगे घुटने टेक दिए। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम केवल 124 रन पर ऑल आउट हो गई। उसकी ओर से कप्तान कप्तान फाफ डुप्लेसिस (48) और विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक (31) ही श्रीलंकाई गेंदबाजों का मुकाबला कर सके।

आठ साल बाद विश्व कप में पहला मैच खेलेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

श्रीलंका ओर से अकिला धनंजय के पांच विकेट के अलावा दिलरुवान परेरा ने चार और रंगना हेराथ ने एक विकेट हासिल किया। गौरतलब है कि श्रीलंका ने पहले मैच दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर शृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई थी।