पाकिस्तान क्रिकेट और विवाद का रिश्ता हमेशा से ही काफी पुराना रहा है. एक तरफ जहाँ उनके कई स्टार खिलाडी फिक्सिंग की वजह से पहले ही बाहर हो गए है. वही अब टीम में डोपिंग टेस्ट में फेल होने वाली खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही है. पाकिस्तान के मशहूर बल्लेबाज अहमद शहजाद अप्रैल में घरेलू टूर्नामेंट के दौरान डोप परीक्षण में नाकाम रहे हैं और इसके लिए उन पर चार साल तक का प्रतिबंध लग सकता है.
बोर्ड ने जारी किया बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन खबरों की पुष्टि की है जिसमें शहजाद को डोपिंग का दोषी पाये जाने की बात कही गई थी. 26 वर्षीय शहजाद के करियर के लिये करारा झटका माना जा रहा है. वैसे भी, पाकिस्तानी खिलाड़ियों का डोपिंग से पुराना नाता रहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को उन खबरों की पुष्टि की जिनमें कहा गया था कि शहजाद को प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का दोषी पाया गया है.पीसीबी की तरफ से पहली बार इस पर बयान आया है. पाक बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी गई है.
पहले भी कई खिलाड़ी हुए बैन
पाकिस्तानी क्रिकेटरों का डोपिंग में नाकाम रहने का पुराना इतिहास है. तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ को 2006 में प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का दोषी पाया गया था. बायें हाथ के स्पिनर रजा हसन को 2015 में जबकि हाल में दो अन्य स्पिनरों यासिर शाह और अब्दुर रहमान को भी डोपिंग का दोषी पाया गया था.
टीम से है बाहर
शहजाद 2017 में वेस्टइंडीज दौरे के बाद टेस्ट टीम से बाहर कर दिये गये थे और उन्होंने पिछले साल अक्टूबर से कोई वनडे मैच नहीं खेला है. वह पिछले महीने पाकिस्तान की तरफ से दो अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेले थे जिसमें उन्होंने 14 और 24 रन बनाए थे लेकिन जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय टी20 सीरीज में नहीं खेले थे.
The post पाकिस्तान के विराट कोहली, अहमद शहजाद ने किया ये शर्मनाक काम, लग सकता है 4 साल का बैन appeared first on SportzWiki Hindi.