Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिलना मुश्किल

इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम मौजूदा समय में तीन वनडे सीरीज खेल रही है. टी-20 सीरीज जीत कर दौरे का शानदार आगाज करने वाली टीम इंडिया को वनडे के बाद 1 अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज भारत के लिए कभी भी आसान नही रही है.

हालांकि मौजूदा भारतीय टीम एक अलग दिखाई दे रही है. ऐसे में इस बार टेस्ट में बेहतर की उम्मीद की जा रही है. वही इस टेस्ट सीरीज के लिए चार बड़े खिलाड़ियों का चयन मुश्किल नजर आ रहा है.

रोहित शर्मा 

सीमित ओवरों के जबरदस्त खिलाड़ी रोहित शर्मा टेस्ट मैच में अभी तक ज्यादा सफल साबित नही हुए हैं. टेस्ट में रोहित के प्रदर्शन में वह निरंतरता नही दिखी है जो वह सीमित ओवर के खेल में दिखाते हैं. यही वजह है कि वे टेस्ट टीम में अंदर बाहर होते रहे हैं.

उन्होंने अभी तक सिर्फ 25 टेस्ट मैच ही खेले हैं. जिसमें 39.97 की औसत से 1479 रन बनाए.  चेतेश्वर पुजारा, रहाणे, धवन और केएल राहुल शानदार कर रहे हैं. ऐसे में टेस्ट टीम में रोहित की जगह बनती हुई नही दिखाई दे रही है.

अश्विन और जडेजा

अभी तक इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप यादव और चहल की गेंदबाजी ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. खासकर कुलदीप यादव की खतरनाक गेंदबाजी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया है. कप्तान विराट कोहली भी इन दोनों गेंदबाजों की जमकर तारीफ कर चुके हैं.

ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों की टेस्ट टीम में शामिल होने की पूरी संभावनाएं हैं. अगर ऐसा होता है तो आर अश्विन और जडेजा टीम से बाहर हो सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार

 

पिछले कुछ समय से भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के एक शानदार गेंदबाज बने हुए हैं. भुवनेश्वर ने लगातार अपनी गेंदबाजी से जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है.

हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भुवी को बाहर करते हुए आराम दिया जा सकता है. आईपीएल से पहले और उसके बाद से वह लगातार क्रिकेट खेलते आ रहे हैं. इस कारण उन्हें आराम दिया जा सकता है.

The post इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिलना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.