अभी हाल के ही दिनों में हरमनप्रीत कौर की स्नातक की फर्जी डिग्री पाए जाने पर पंजाब सरकार ने डीएसपी पद से हटाने का फैसला किया था, इसके बाद से ही वह मुसीबत के जाल में फंसी हुई नजर आ रही है.
हरमनप्रीत ने अभी कुछ दिन पहले मीडिया के जवाब देने को भी इन्कार कर दिया था. एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गयी कौर से जब मीडिया ने फर्जी डिग्री को लेकर पूछा तो वह बिना जवाब दिए ही बिना वहां से चली गयी.

अब इसी कड़ी में पंजाब और हरियाण हाईकोर्ट के दो वकीलों ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है, अब इससे इनकी मुसीबतें और बढ़ सकती है. हाईकोर्ट के दो वकीलों ने इनके खिलाफ जिसमें दिनेश कुमार जांगरा और विकास मालिक ने इनके खिलाफ कागजों में हेराफेरी समेत कई मुक़दमे दर्ज करवाए है.
इनके खिलाफ इन धाराओ पर लगाए है मुकदमा
420-हेराफेरी , कागजों में हेराफेरी का मामला
467-जालसाजी
471-जाली या नकली दस्तावेजों के साथ नौकरी पाना
472- नकली दस्तावेजो का प्रयोग
इन धाराओं मे मुक़दमा दर्ज किया गया है, इससे आने वाले समय में इनके लिए और परेशानी हो सकती है.

भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पंजाब सरकार ने बड़ा झटका दिया था सरकार ने उनसे डिप्टी एसपी रैंक छीन ली थी उन्हें कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल सकती थी कौर की स्नातक की डिग्री फर्जी पाई गई है जिसके चलते पंजाब सरकार ने उनसे डीएसपी का पद वापस ले लिया है
बता दें आरोप था कि उन्होंने नौकरी पाने के लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के नाम की फर्जी ग्रेजुएशन डिग्री प्रस्तुत की. मामले में पंजाब पुलिस ने यूनिवर्सिटी के विजिलेंस विभाग से गोपनीय जांच कराई थी. इस जांच के दौरान सामने आया कि हरमनप्रीत कौर की ग्रेजुएशन की डिग्री का चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ में रिकॉर्ड नहीं है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर , कमेंट और लाइक करें.
The post 4 धाराओ में हरमनप्रीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बढ़ सकती है क्रिकेटर की परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.