Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: सिर्फ इन 4 भारतीय खिलाड़ियों से है अब भारत को टेस्ट सीरीज जीतने की उम्मीद

1 अगस्त से विश्व क्रिकेट में इस साल का सबसे अहम मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच खेली गई वनडे और टी-20 सीरीज में जहां वनडे सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था, तो वहीं भारत को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम की इंग्लैंड में सफलता के लिए ये 4 खिलाड़ी हो सकते हैं की-प्लेयर

ऐसे में अब भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को किसी भी तरह जीतकर पिछले दौरे पर मिली हार का बदला लेना चाहती है। भारतीय टीम में वैसे तो कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन आपको हम वो 4 भारतीय खिलाड़ी बताने जा रहे हैं जो इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे प्रभावशाली हो सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे

भारतीय क्रिकेट टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पार पाना है तो उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को चलना होगा। अंजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की हर पिच पर अपना कमाल दिखाने में कामयाब रहे हैं।

यहीं नहीं भारत के 2014 के पिछले इंग्लैंड दौरे पर भी अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया था। ऐसे में इस बार भी भारतीय टीम की काफी उम्मीदें अजिंक्य रहाणे पर हैं जो चल निकले तो भारत की राह आसान हो जाएगी।

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौदूजा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने जिस तरह से पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की जमीं पर रन बनाए उससे उनसे इंग्लैंड के दौरे पर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विराट कोहली भले ही 2014 के इंग्लैंड दौरे पर पूरी तरह से नाकाम रहे थे, लेकिन उसके बाद तो उनकी बल्लेबाजी में एक अलग ही बदलाव आया है। विराट कोहली अगर चल निकले तो अंग्रेजों का संघर्ष तय सा है।

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा मौजूदा दौर में भारत के ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे अच्छे टेस्ट बल्लेबाज हैं। चेतेश्वर पुजारा में क्रीज पर लंबे समय तक टिकने की काबिलियत है। पुजारा अगर एक बार क्रीज पर जम जाते हैं तो इनको आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल हो जाता है। इसी तरह की बल्लेबाजी चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर में अब तक दिखायी है। और इंग्लैंड दौरे की बात करें तो पुजारा को काउंटी क्रिकेट का बड़ा फायदा मिल सकता है। पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के सबसे इपेक्ट खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

ईशांत शर्मा

भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भले ही सीमित ओवर की क्रिकेट में जूझते दिखते हैं लेकिन जैसे ही टेस्ट फॉर्मेट आता है ईशांत शर्मा एक अलग सी लय पकड़ लेते हैं। ईशांत शर्मा ने साल 2008 में उस दौर के सबसे अच्छे बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को खासा परेशान किया था।

ईशांत शर्मा को अगर एक बार मददगार पिच मिल जाती है, तो वो एक खतरनाक गेंदबाज साबित होते हैं। ऐसे में इंग्लैंड की परिस्थिति भी ईशांत शर्मा को सूट करेगी। इस तरह से टेस्ट सीरीज में ईशांत शर्मा भारत के सबसे अच्छे गेंदबाज हो सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड बनाम भारत: सिर्फ इन 4 भारतीय खिलाड़ियों से है अब भारत को टेस्ट सीरीज जीतने की उम्मीद appeared first on SportzWiki Hindi.