Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व दिग्गज संजय मांजरेकर ने नंबर-4 की पहेली को सुलझाने के लिए दिया इन तीन खिलाड़ियों का सुझाव

भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली के नेतृत्व में पिछले दो सालों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। खासकर वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन का ग्राफ लगातार ऊंचा ही होता गया लेकिन भारतीय टीम को इस दौरान एक बड़ी मुश्किल समस्या से जूझना पड़ा है। वो है नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम….

नंबर-4 पर कई बल्लेबाजों ने अजमाया किस्तम

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने नंबर चार के बल्लेबाजी क्रम पर कई प्रयोग किए। जिसमें युवजराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर केएल राहुल, दिनेश कार्तिक जैसे दिग्गज बल्लेबाज उतरे लेकिन भारतीय टीम की इस सबसे बड़ी पहेली को ये खिलाड़ी सुलझाने में नाकाम साबित हुए हैं।

नहीं सुलझा सके नंबर-4 की पहेली  

आखिर नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर ऐसा क्या हो गया है कि इन तमाम दिग्गजों को भी सफलता हाथ नहीं लगी। वैसे विश्व कप ज्यादा दूर नहीं है और भारतीय टीम को जल्द ही इस सबसे बड़ी पहेली को सुलझाने की जरूरत है। इसको लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी सलाह टीम को दी है। उसी तरह से इस बार पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने नंबर-4 पॉजिशन के लिए 3 नामों का सुझाव दिया है।

संजय मांजरेकर ने दी नंबर-4 को लेकर अपनी राय

नंबर-4 पर इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में लोकेश राहुल को हटाकर दिनेश कार्तिक को अजमाया गया इस पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने नाराजगी जाहिर की ऐसे में जब संजय मांजरेकर से पूर्व इन क्रिकेटरों के साथ सहमत होने के बारे में पूछा तो  कहा कि “नहीं,  विराट कोहली और उनका टीम सेलेक्शन हमेशा ही अंतिम एकादश में एक गूंज पैदा करता है। “

कप्तान विराट कोहली हो सकते हैं नंबर चार के अच्छे विकल्प

अगर भारतीय टीम लंबे समय के लिए नंबर-4 के लिए गुणवत्ता वाले बल्लेबाज की तलाश करना चाहता है, तो मुझे लगता है कि यहां पर केवल दो विकल्प हैं। एक तो खुद कप्तान हैं जो यहां शानदार हो सकते हैं और केएल राहुल नंबर तीन पर आने के लिए क्वालिटी बल्लेबाज हैं। मैं राहुल को नंबर चार,पांच या छः पर नहीं देखना चाहता हूं।”

Need to make good balance in ODI team before World Cup: Kohli

रोहित शर्मा को भी अजमाया जा सकता है नंबर चार पर

मांजरेकर ने आगे इसी बात को बढ़ाते हुए एक और विकल्प को लेकर कहा कि “रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए इस क्रम पर बल्लेबाजी की है तो क्या वो भारत के लिए नंबर चार पर नहीं खेल सकते हैं? इससे केएल राहुल शिखर धवन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। ये इस बारे में नहीं है कि एक खिलाड़ी अपनी क्रम के बारे में कैसा महसूस करता है। उसे तो टीम के बारे में सोचना होगा। और नंबर चार की तलाश में उन्हें सबसे अच्छा विकल्प मिल जाएगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post पूर्व दिग्गज संजय मांजरेकर ने नंबर-4 की पहेली को सुलझाने के लिए दिया इन तीन खिलाड़ियों का सुझाव appeared first on SportzWiki Hindi.