Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

4 जुलाई: एक क्लिक में पढ़े आज का इतिहास

इंटरनेट डेस्‍क। देश और दूनिया में 4 जुलाई के दिन को कुछ महत्‍वपूर्ण घटनाओं की वजह से जाना जाता हैं। 4 जुलाई को घटित हुई महत्‍वपूर्ण घटनाओं की वजह से इस दिन को इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया गया हैं। 4 जुलाई के दिन अमेरिका को फ्रांस ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया। और इसी दिन भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नन्दा का जन्म भी हुआ। आज के दिन इन तमाम घटनाओं के अलावा कई अन्‍य महत्‍वपूर्ण घटनाएं भी हुई हैं जो इतिहास में आज के दिन याद की जाती हैं। आईये जानते हैं इनके बारें में-

1760- 4 जुलाई के दिन बिजली गिरने से गंडक नदी के किनारे मीर जाफर के बेटे मिरान की मौत हुई।

1776– इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

1789- टीपू सुल्तान के खिलाफ ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ मिलकर संधि की।

1881- इसी दिन टॉय ट्रेन की शुरुआत सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच की गई ।

1827- 4 जुलाई के दिन न्यूयॉर्क को दास प्रथा से मुक्ति मिली।

1886 - अमेरिका को फ्रांस ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया।

1898 – 4 जुलाई 1898 को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नन्दा का जन्म हुआ ।

1902- 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद का निधन हुआ ।

1916- इसी दिन हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म हुआ ।

1934 – 4 जुलाई को लियो परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट जिलार्ड ने कराया।

1947 – आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव ब्रिटिश पार्लियामेंट में रखा गया था जिसके चलते भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।

1986 - इसी दिन भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया।

1997 – इसी दिन सोजर्नर जोंकि अमेरिकी अंतरिक्ष यान था मंगल ग्रह की सतह पर उतरा।

1999 – 4 जुलाई को महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोडी ने विम्बल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।

2012 – इसी दिन ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन सर्न की थी।

2015 - कोपा अमेरिका फुटबाल का खिताब चिली ने पहली बार जीता।



Herald