भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूदा समय में ऑफ स्पिनर दिग्गज गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन का कोई तोड़ नहीं है। आर अश्विन फिलहाल भारतीय टीम के बिना किसी शक के सबसे बड़े स्पिन गेंदबाज हैं। लेकिन जिस तरह से आर अश्विन की करीब एक साल से टेस्ट टीम से छुट्टी हुई है, वापसी का नाम नहीं ले रही है। अश्विन टेस्ट में तो लगातार खेल रहे हैं लेकिन सीमित ओवर की क्रिकेट में एक साल से बाहर हैं।
अश्विन का वनडे करियर खत्म!

अश्विन पर वनडे और टी-20 क्रिकेट में कुलदीप यादव-युजवेन्द्र चहल की जोड़ी भारी पड़ गई है जो लगातार इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं कि अश्विन के नाम पर सीमित ओवर की क्रिकेट में चयनकर्ता कोई विचार ही नहीं कर रहे हैैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अश्विन की भारतीय टीम में वापसी होगी, लेकिन सवाल ये है कि क्या सफेद गेंद में उनका करियर खत्म हो चला है?
गौतम गंभीर ने किया अश्विन की वनडे में वापसी का समर्थन
भले ही कई क्रिकेट विशेषज्ञों के साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों ने अश्विन के करियर का सीमित ओवर की क्रिकेट में समाप्ति मान ली हो लेकिन भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर फिर से आर अश्विन को वनडे टीम में देखना चाहते हैं। गौतम गंभीर ने तो अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के साथ ही नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतारने को तक कह दिया है।
अश्विन को दिया जा सकता है नंबर-4 पर बल्लेबाजी का मौका
गौतम गंभीर ने अश्विन को लेकर कहा कि
“अगर मैं उस जिम्मेदारी को देखूं तो अश्विन को हार्दिक पंडया से पहले बल्लेबाजी के लिए उतारूंगा। हार्दिक नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं तो अश्विन को नंबर चार या नंबर 7 पर बल्लेबाजी करा सकते हैं। केएल राहुल नंबर पांच पर तो धोनी नंबर 6 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। इससे हार्दिक को नंबर सात पर भेजा जा सकता है। ऐसा होने की स्थिति में आपके पास तीन गुणवत्ता वाले स्पिन गेंदबाज भी हो जाएंगे। आपके पास अश्विन, कुलदीप और चहल हो जाएंगे। अश्विन या जडेजा को नंबर चार पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
चार नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी टीम की जिम्मेदारी भी उठाएगा। वो उन खिलाड़ियों में से नहीं है जो आपको 60 या 70 गेंदो में शतक लगाकर दे देंगे। यहां तक कि अगर वो 30 या 40 रन बॉल प्रति रन के हिसाब से भी बना देंगे तो बाद में हार्दिक, राहुल और धोनी को पावर हिटिंग का मौका मिल जाएगा। धोनी एक फिनिशर के रूप में भी उतर सकते हैं।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post गौतम गंभीर ने कहा इस खिलाड़ी को टीम में करो शामिल और नम्बर 4 पर दो जगह appeared first on SportzWiki Hindi.