Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

4 स्टेप में वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली को दी खास अंदाज में बधाई

भारतीय क्रिकेट के सबसे महानतम बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक कोलकाता के सौरव गांगुली जिनका आज 46वां जन्मदिन है। जी हाँ, 8 जुलाई 1972 को इनका जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेला है इस कारण अज इन्हें जन्मदिन की बधाईयाँ मिल रही है।

इन्होंने वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ खेले है तो सहवाग ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देना भी नहीं भूला है।

पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के सबसे तूफानी ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने दादा को अपने ख़ास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

सहवाग आज ऐसे खिलाड़ी है जो सोशल मीडिया पर हर किसी खिलाड़ी को जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूलते है।

यहाँ देखिये वीरेंद्र सहवाग की इंस्टाग्राम पोस्ट

गौरतलब हो कि कल एक और भारतीय दिग्गज खिलाड़ी का जन्मदिन मनाया गया था। जी हाँ, कल महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन था जिन्होंने भारत को 2007 और 2011 का विश्व कप जिताए है। हालाँकि ये आज कप्तान नहीं है।

वहीं पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के कैरियर पर एक नजर डालें तो इन्होंने 1992 से 2008 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेला है। दादा ने इस दौरान कुल 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले थे, जिसमें जबरदस्त बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7212 और वनडे में 11363 रन बनाये है।

The post 4 स्टेप में वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली को दी खास अंदाज में बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.