आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उस टीम नाम का नाम बताने वाले है. जिसने भारतीय टीम को एक बार नहीं, बल्कि दो बार पांच मैच की वनडे सीरीज 5-0 से हराई है. आपकों बता दें, कि भारतीय टीम को दो बार 5-0 से वनडे सीरीज हराने का यह शानदार कारनामा वेस्टइंडीज की टीम ने किया हुआ है.
पहला बार साल 1983-84 में हराई 5-0 से सीरीज

भारत को एक बार वेस्टइंडीज ने साल 1983-84 में 5-0 से वनडे सीरीज हराई थी. इस समय भारतीय टीम की कमान सैयद किरमानी के हाथ में थी. वही वेस्टइंडीज टीम के कप्तान सर विवियन रिचर्ड्स थे. यह सीरीज वेस्टइंडीज ने भारत को विश्व कप 1983 के तुरंत बाद ही हराई थी.
दूसरी बार 1989 में हराया भारत को

भारत को दूसरी बार भी वेस्टइंडीज ने साल 1989 में वनडे सीरीज 5-0 से हराई थी. इस समय भारतीय टीम के दिलीप वेंगसरकर थे. वही वेस्टइंडीज के कप्तान सर विवयन रिचर्ड्स ही थे.
फिलहाल भारत खेल रही इंग्लैंड के सस्थ वनडे सीरीज
आपकों बता दें, कि इनदिनों भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे में है. जहां भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया था. अब भारतीय टीम इंग्लैंड की टीम के साथ वनडे सीरीज खेल रही है.
वनडे सीरीज 1-1 से बराबर है और अब इस वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 जुलाई मंगलवार को खेला जाना है. भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी.
आपकों बता दें, कि वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने कुलदीप यादव और रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन के दम पर 8 विकेट से जीत लिया था. वही दुसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने पलटवार करते हुए जो रूट के शानदार शतक के दम पर भारतीय टीम को 86 रन के एक बड़े अंतर से हरा दिया था.
अगर आपकों हमारा लेख पसंद आये, तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें.
The post विश्व की एकमात्र टीम, जिसने भारत को दो बार 5-0 से हराया है वनडे सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.