Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाक ने 5-0 से जीती वनडे शृंखला, ये बल्लेबाज तोड़ सकता है फखर जमां का विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (110) और बाबर आजम (नाबाद 106) की शतकीय पारियों की मदद से पाकिस्तान ने अन्तिम वनडे में जिम्बाब्वे को 131 रन से शिकस्त दी। इसकी के साथ पाक टीम ने मेजबान टीम से शृंखला 5-0 से अपने नाम की।

फखर जमां (85) की विश्व रिकॉर्ड उपलब्धि के साथ ही इमाम उल हक और बाबर आजम की शतकीय पारियों की मदद से पाकिस्तान के पहले खेलते हुए चार विकेट पर 364 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे टीम 50 ओवर में चार विकेट पर 233 रन ही बना सकी।

चौथे मैच में पाक की ओर से पहला दोहरा शतक लगाने वाले फखर जमां ने इस दौरान केवल 18 पारियों में ही सबसे तेज एक हजार बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। जमां ने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी सर विवयन रिचड्र्स (21 पारियों) का 38 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

अब फखर जमां का ये रिकॉर्ड इसी मैच में शतकीय पारी खेलने वाले 22 वर्षीय इमाम तोड़ सकते हैं। जिन्होंने अभी तक केवल नौ मैचों में चार शतकों की मदद से से 544 रन बना लिए हैं। फखर जमां के इस रिकॉर्ड के तोडऩे के लिए इमाम केवल 456 रन दूर है। इमाम इसी प्रकार प्रदर्शन करते रहे तो उनके लिए फखर का विश्व रिकॉर्ड तोडऩा कठिन कार्य नहीं होगा।

इमाम उल हक ने अपनी चौथी शतकीय पारी के दौरान केवल 105 गेंदों का ही सामना किया था। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया था। वहीं बाबर आजम ने अपनी शतकीय पारी के दौरान केवल 76 गेंदे खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए।

जमां और इमाम उल हक ने 25 ओवर में 168 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। जमां ने पांच मैचों की सीरीज मेंं सबसे अधिक 515 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान हैमिल्टन मासकाद्जा ने 34, तिनाशे कामुनहुकामवे ने 34, प्रिंस मासवारूवे ने 39, रेयान मुर्रे ने 47 और पीटर मूर ने नाबाद 44 रन बनाए।