Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज 5-0 से हारने के बाद भी पहले स्थान पर काबिज रहेगा भारत

नई दिल्ली
 एक अगस्त को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। दोनों ही टीमें एक दूसरे को टक्कर देने के लिए कड़ा अभ्यास कर रही हैं। इस सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। दरअसल, यह खबर भारतीय टीम की रैंकिंग के साथ जुड़ी है। 24 जुलाई को आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की और रैंकिंग में टीम इंडिया पहले पायदान पर ही मौजूद है।

भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार रहेगी
टेस्ट रैंकिंग अपडेट होने के साथ ही एक अच्छी खबर यह हैं, कि इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट मैचों की श्रृंखला का चाहे जो भी परिणाम निकले, टीम इंडिया अब पहले स्थान पर ही बरकरार रहेगी। जी हाँ ! अगर इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को हार का मुंह भी देखना पड़ा, तो भी भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर बरकरार रहेगी।

भारतीय टीम को रैंकिंग में फायदा सिर्फ और सिर्फ श्रीलंका की हालिया टेस्ट सीरीज में जीत के साथ मिला हैं। दरअसल हाल में ही श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गयी थी, जिसे मेजबान लंकाई टीम सुरंगा लकमल की अगुवाई में 2-0 से जीतने में सफल रही और मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। जी हाँ, दक्षिण अफ्रीका की इसी करारी हार के साथ भारतीय क्रिकेट टीम अब रैंकिंग में अपने पहले स्थान पर काबिज रहेगी।