Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर श्रृंखला की 1-1 से बराबर

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मैच भारत को हार का सामना करना पड़ा है। कल के मैच में भारतीय कप्तान कोहली ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की हालात बहुत ही खराब हो गई ​थी। लेकिन भारतीय टीम में 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन का सम्मान जनक स्कोर खड़ा करने में सफल हो सकी। इस स्कोर में भारतीय कप्तान कोहली ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेलकर भारत की लाज बचा ली। भारतीय टीम का कम स्कोर होने के बाद भारतीय गेदबाजों ने इस मैच को रोमांचक मोड़ में लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की नाबाद अर्धशतकीय पारी के कारण इंग्लैंड यह मैच जीत गया।

इंग्लैंड दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 5 विकेट भारत को हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1 1 बराबरी पर ला दिया है। इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। कल के मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 24 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाये जबकि सुरेश रैना ने 27 रन का योगदान दिया। इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच आठ जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। कल के मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पांच ओवर में 22 रन के बनाकर रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल के विकेट खो दिए। कोहली को 21 रन पर जीवनदान मिला उसके बाद कोहली ने 47 रन बनाकर आउट हो गए।

इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हरा दिया था। सीरीज बराबरी होने से इस सीरीज के अंतिम मैच में इस सीरीज को जीतने वाली टीम के बारे में पता चलेगा। इसके साथ अंतिम मैच दोनों देशों के दर्शकों के लिए रोमांचक होगा। कल धोनी अपने केरियर का 500वां मैच खेला था।



Herald