Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन 5 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के नाम नहीं है इंग्लैंड में 1 भी शतक, 2 आज भी टीम इंडिया का हिस्सा

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 1 अगस्त से होने जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली की अगुवायी में भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार खड़ी है। भारतीय टीम से इस बार इंग्लैंड दौरे पर एक बड़ी उम्मीदें हैं लेकिन भारतीय उम्मीदों को सबसे बड़ा संबल उनके बल्लेबाज ही दे सकते हैं।

इंग्लैंड में ये 5 भारतीय बल्लेबाज नहीं लगा सके हैं शतक

वैसे इंग्लैंड के दौरे के इतिहास पर नजर डाली जाए तो कई बड़े दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं जो टेस्ट क्रिकेट में एक अदद शतक से वचिंत रहे हैं। इस वर्तमान भारतीय टीम में भी कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो इंग्लैंड सरजमीं पर शतक नहीं बना सके हैं। तो आइए आपको भारत के पांच बड़े बल्लेबाज बताते हैं जो कभी इंग्लैंड में नहीं लगा सके शतक….

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में अपने करियर के सबसे अलग रूप में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने अब तक के अपने 10 साल के करियर में तीनों ही फॉर्मेट का सबसे बड़ा बल्लेबाज बना दिया है।

लेकिन विराट कोहली के लिए इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट की यादें बड़ी कड़वी हैं। विराट कोहली इंग्लैंड की जमीं पर खेले 5 टेस्ट मैचों में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। कोहली ने इंग्लैंड में खेली 10 टेस्ट पारियों में 13.40 की औसत से केवल 134 रन बनाए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी वैसे सीमित ओवर के बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन वो टेस्ट क्रिकेट में भी भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक खेलने में कामयाब रहे। महेन्द्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले।

धोनी ने इस दौरान साढ़े चार हजार से ज्यादा रन बनाए और 6 शतक भी जड़े लेकिन उनके लिए इंग्लैंड में खेले गए 12 टेस्ट मैचों में कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लगी। धोनी  इंग्लैंड के खेले 12 टेस्ट मैचों 37.04 की औसत से 778 रन बनाए लेकिन शतक नहीं लगा सके।

चेतेश्वर पुजारा

भारतीय मौजूदा टीम में लाल गेंद के फॉर्मेट में चेतेश्वर पुजारा बहुत बड़ा नाम हैं। चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के लिए कई टेस्ट जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभायी है। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में हर टीम के खिलाफ शानदार सफलता हासिल की है, लेकिन जिस तरह से उनका इंग्लैंड में रिकॉर्ड रहा है वो उन्हें जरूर परेशान करेगा।

पुजारा ने करियर में 14 शतक जड़े हैं, लेकिन वो इंग्लैंड में सैकड़ा बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। पुजारा ने इंग्लैंड में अब तक खेले 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में केवल 222 रन ही बना सके हैं।

गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम में एक समय एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने अपने करियर में टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। गौतम गंभीर ने भारतीय टीम को कई मैच जीतवाए और अच्छी बल्लेबाजी से हर पिच पर खेलने का माद्दा दिखाया है सिवाए एक इंग्लैंड के…

इंग्लैंड में गंभीर का बल्ला नहीं चल सका है। गंभीर ने इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों में केवल 12.70 की मामूली औसत से 127 रन ही बनाए हैं। और एक भी शतक नहीं जड़ सके।

वीवीएस लक्ष्मण

भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास की जब भी बात होती है स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम तो आ ही जाएगा। वीवीएस लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अच्छे टेस्ट बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वीवीएस अपने समय में भारत के सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं,

लेकिन लक्ष्मण के करियर में इंग्लैंड की असफलता उन्हें जरूर सालती रहेगी। लक्ष्मण इंग्लैंड में कभी शतक नहीं लगा सके हैं। वीवीएस ने इंग्लैंड में 11 टेस्ट मैचों में 34.47 की औसत से केवल 586 रन ही बनाए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इन 5 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के नाम नहीं है इंग्लैंड में 1 भी शतक, 2 आज भी टीम इंडिया का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.