Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी: इंडिया-ए ने बांग्लादेश को 5-2 से हराया, रूपिंदर पाल बने मैच के हीरो

बेंगलुरू। इंडिया-ए पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कैम्पस में खेले गए पांचवें मैच में बांग्लादेश को 5-2 से हरा दिया। इंडिया-ए के लिए पहला गोल गगनदीप सिंह सीनियर ने चौथे मिनट में किया। बांग्लादेश के लिए 13वें मिनट में मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने बराबरी का गोल किया।

हॉकी

अगले ही मिनट निलकांता शर्मा ने भारत को एक बार फिर बढ़त दिला दी और फिर 26वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर इंडिया-ए को 3-1 से आगे कर दिया। इस्लाम ने एक बार फिर बांग्लादेश के लिए गोल किया। उन्होंने अपना और अपनी टीम का दूसरा गोल 44वें मिनट में किया।

इंडिया-ए को 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में तब्दील कर स्कोर 5-2 कर दिया।

The post हॉकी: इंडिया-ए ने बांग्लादेश को 5-2 से हराया, रूपिंदर पाल बने मैच के हीरो appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.