Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है दुनिया के 5 सबसे खतरनाक टी-20 ओपनर बल्लेबाज, टॉप पर है ये भारतीय ओपनर

क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजों की भूमिका कितनी अहम होती है यह बात किसी से छुपी नहीं है. दुनिया की जितनी भी सफल टीमें हैं उनमें उस टीम के सलामी बल्लेबाज की भुमिका उठा आप देख सकते हैं.

आज हम आपको क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट यानी टी-20 के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे. जानें वो पांच बल्लेबाज

#5- इविन लुईस

वैसे तो वेस्टइंडीज टीम में धाकड़ खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. इस टीम के बल्लेबाज टी -20 फार्मेट में अपनी काबिलियत का लोहा दुनिया भर में मनवा चुके हैं. ऐसे में दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों का जिक्र हो रहा हो और इस टीम के ओपनर इविन लुईस का नाम न आये ऐसा कैसे हो सकता है.

लुईस ने टी-20 क्रिकेट में कई धाकड़ पारियां खेली हैं. पहली बार लुईस भारत के खिलाफ शतक जड़ लाइम लाइट में आये थे. जब उन्होंने 49 गेंदों में पांच चौके और 9 छक्के लगा अपना शतक पूरा किया था.

इंडिया के खिलाफ लुईस का बल्ला एक साल बाद फिर गरजा जब उन्होंने अपना दूसरा शतक लगाया. लुईस 160.37 की स्ट्राइक रेट से इस फार्मेट में बल्लेबाजी करते हैं.

#4- कॉलिन मुनरो

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो के नाम अब तक टी-20 में तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड था जिसे अभी इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने बराबर किया. अब इस लिस्ट में दुनिया के मात्र यही दो बल्लेबाज हैं. मुनरो के नाम टी-20 में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है.

इस किवी बल्लेबाज ने लंका के खिलाफ यह कारनामा किया था. अपने देश की तरफ से खेलते हुए मुनरो ने 45 टी-20 मैचों में 163.5 9 की स्ट्राइक रेट से 1173 रन बनाए हैं.

मुनरो बांग्लादेश, भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 में शतक बना चुके हैं. यह बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुका है.

#3- जोस बटलर

 

इंग्लैंड का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम के लिए बतौर ओपनर खेलता है,. मौजूदा समय में बटलर गजब की फार्म में हैं. भारत में आईपीएल खेलने के बाद से यह बल्लेबाज और खतरनाक हो चला है.

बटलर इस समय अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ खिलाड़ी से कम नहीं है. वैसे इस टीम में कई घातक सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन बटलर का इस मामले में अभी कोई सानी नहीं है.

बटलर ने 65 टी-20 मैचों में 137.79 की स्ट्राइक रेट से 1247 रन बनाए हैं. आने वाले दिनों में यह बल्लेबाज और खतरनाक हो सकता है.

#2- एरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं जिनके नाम टी-20 में 150 से अधिक रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है. एक बार नहीं बल्कि फिंच ऐसा दो बार कर चुके हैं जब उन्होंने 150 से अधिक का स्कोर बनाया हो.

अभी उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बना अपने156 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. फिंच ने 42 टी-20 मैचों में 161.54 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए है, इस दौरान इसका औसत (45.6) भी शानदार रहा है.

#1-रोहित शर्मा


टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज हिट मैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाज है. अभी उन्होंने टी-20 में तीन शतक लगा मुनरों की बराबरी की है. एकदिवसीय में भी रोहित दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं जिनके नाम तीन दोहरा शतक हैं.

रोहित के नाम टी-20 में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी है जो उन्होंने लंका के खिलाफ 35 गेंद में पूरा किया था. टी-20 फार्मेट में 2000 रन से अधिक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित भी शामिल हैं.

इस लिस्ट में दुनिया के चुनिन्दा बल्लेबाज ही शमिल हैं. टी-20 में छक्के लगाने में मामले में भी हिट मैन का कोई जवाब नहीं है. रोहित ने अब तक 89 सिक्स लगाये हैं.

The post ये है दुनिया के 5 सबसे खतरनाक टी-20 ओपनर बल्लेबाज, टॉप पर है ये भारतीय ओपनर appeared first on SportzWiki Hindi.