अभी हाल में ही हुए आयरलैंड के साथ टी -20 सीरीज जिसमें भारतीय टीम ने आयरिश टीम को इस तरह धोया जिसकी उम्मीद भी आयरिस टीम ने नाभि की होगी. इसके बाद 3 जुलाई से आयोजित इंग्लैंड दौरे में ये खिलाड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है. ये सीरीज इंग्लैंड में आयोजित विश्वकप की तैयारियों को परखने के लिए अच्छा अवसर है, जिसे भारतीय टीम पूरी तरह भुनाने के लिए तैयार है.

ये है 5 खिलाड़ी जो कर सकते है धमाल
विराट कोहली

मौजूदा दौर में क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचाने वाले भारतीय कप्तान कोहली इंग्लैंड में भी अपने बल्ले से धमाल मचा सकते है, पिछले दौरे में अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया था. इस बार अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने का विश्वाश इनके कंधो पर होगा.
मौजूदा समय में कोहली बेस्ट क्रिकेटर की श्रेणी में सबसे ऊपर है, इनके लिए घरेलू पिच हो या विदेशी पिच मायने नहीं रखती. इनका प्रदर्शन हर जगह समान ही रहता है.
सुरेश रैना

टी-20 स्पेशलिस्ट के रूप में प्रसिद्द बल्लेबाज सुरेश रैना ने दुसरे टी -20 मैच में दिखा दिया कि उन्हें आज भी टी-20 का बादशाह क्यों माना जाता है? इंग्लैंड के साथ 3 जुलाई को होने वाले पहले टी-20 में धमाल मचाने के लिए सुरेश रैना तैयार है.
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में सुरेश रैना ने रिकॉर्ड बनाये है, जिनको ध्यान में रखते हुए इनसे अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा कर सकते है.
हार्दिक पांड्या

युवा प्रतिभा और आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में जाने वाले हार्दिक पांड्या ने कई मैच जिताऊ पारी खेली है. ईडन गार्डेन में हार्दिक पांड्या ने 43 गेंदों पर 56 रन बनाकर टीम को जिताने की भरसक कोशिश की थी, आखिर में यह मैच भारत 5 रनों से हार गया था.
अभी हाल में हार्दिक ने 9 गेंद पर 32 रनों की पारी खेलकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. इसको देखकर लगता है इंग्लैंड दौरे में हार्दिक धमाल मचाने के लिए तैयार है.
भुवनेश्वर कुमार
स्विंग के बादशाह के रूप में जाने वाले भुवी भारतीय टीम के इस समय गेंदबाजी के कर्णधार है, जब जब टीम को विकेट की जरुरत होती है तब तब भुवी ने टीम के लिए करिश्मा कर दिखाया है.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड दौरे के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधी खेमे में खलबली मचा देने वाले भुवी एकदिवसीय क्रिकेट में 100 विकेट के पास पहुंच चुके हैं.

मेरठ में पैदा हुए भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में डेब्यू करते हुए ही तहलका मचा दिया था. इंग्लैंड दौर पर अब भुवनेश्वर कुमार के पास अपने विकेटों का आंकड़ा तीन अंकों तक पहुंचाने का एक शानदार मौका भी है.
अगर भुवनेश्वर कुमार 100 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो ओडीआई क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले 19वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.
युजवेंद्र चहल

टीम इंडिया के शॉर्टर फॉर्मेट के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की निगाहें टीम के आगामी इंग्लैंड दौरे पर टिकी हुई हैं.
चहल ने भारत की तरफ से अब तक 23 वनडे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 43 और 35 विकेट लिए हैं, लेकिन वह अभी तक इंग्लैंड में नहीं खेले हैं. ये सब देखते हुए इंग्लैंड में चहल पहल करते हुए हुए दिखाई दे सकते है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …..
The post अगर इन 5 खिलाड़ियों से सावधान नहीं रहे अंग्रेज तो अपने ही देश में होना पड़ेगा शर्मसार appeared first on SportzWiki Hindi.