Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

घनश्याम तिवाड़ी ने लगाया भाजपा पर आरोप मोदी के एक भाषण पर राजस्थान सरकार कर रही है  50 करोड़ खर्च

इंटरनेट डेस्क। बताया जा रहा है की 7 जुलाई की राजस्थान की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले है। और बताया जा रहा है की राजस्थान सरकार इसकी तैयारी में जुटी हुई है। लेकिन हाल ही में भाजपा से अलग हुए भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी के एक भाषण के लिए राजस्थान सरकार 50 करोड़ रूपये खर्च कर ही है। सांगानेर से विधायक और पूर्व भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी वैसे तो पिछले साढ़े चार वर्षों से राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धुरविरोधी रहे है लेकिन जब से उन्होंने भाजपा छोड़ खुद की नई पार्टी बनाई है उसके बाद घनश्याम तिवाड़ी के निशाने पर अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुई ये बोले शाह

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में सांगानेर से विधायक और पूर्व भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी नई पार्टी बनाई है और साथ ही उनका प्लान है की अब वह इस विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के तरफ से चुनाव लड़ेगे और साथ में सभी जगह से टिकिट वितरित कर चुनाव में अपने उमीदवार खड़े करेगें। उन्होंने बताया है की राजस्थान भाजपा मोदी की रैली में भीड़ इक्ट्ठी करने के जबरदस्त प्रयास में जुटी है और साथ ही सरकार इस रैली के लिए जमकर पैसा भी बहा रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा पर पचास करोड़ रुपए खर्च होंगे।

कांग्रेस ने एमएसपी वृद्धि को बताया चुनावी जुमला

साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भीड़ जुटाने के लिए भाजपा जमकर पैसा बहा रही है और इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। साथ ही बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा है की इस रैली से कोई फायदा तो नहीं होगा लेकिन नुकसान को लेकर सारा दोष अधिकारियों के उपर दाल दिया जाएगा और सरकार खुद को बचाएगी। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनावों में भाजपा इसका रिजल्ट बता देगी।



Herald