भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये दुसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने वनडे क्रिकेट करियर के दस हजार रन बना डाले.
33 रन पूरे करते ही धोनी ने दस हजार रन बनाने की उपलब्धि की हासिल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये दुसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 322 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बल्लेबाजी आई, तो उन्होंने अपनी पारी में 33 रन बनाते ही वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने की शानदार उपलब्धि हासिल की थी.
हालाँकि, अपने दस हजार रन पूरे करने के बाद धोनी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं रह पाये. वह 37 रन बनाकर आउट हो गये. एमएस धोनी ने 59 गेंदों पर यह 37 रन बनाये थे. जिसके चले उनकी धीमी बल्लेबाजी की थोड़ा आलोचना भी हुई थी.
51.3 की औसत से पूरे किये है अपने दस हजार रन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने वनडे क्रिकेट में अपने दस हजार रन 51.3 की औसत से पूरे किये है. एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 320 वनडे मैच खेले है.
जिसमे उन्होंने 51.3 की शानदार औसत व 88.27 के स्ट्राइक रेट से 10004 रन बना लिए है. धोनी अपने क्रिकेट करियर में 67 अर्धशतक व 8 शतक भी लगा चुके है.
दस हजार रन बनाने के साथ सबसे ज्यादा औसत रखने वाले बल्लेबाज बने

आपकों बता दें, कि अबतक धोनी के अलावा 11 क्रिकेटर और दस हजार रन पूरे कर चुके है, लेकिन धोनी एकलौत ऐसे खिलाड़ी है. जिनका औसत 50 से ऊपर का है. वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाला कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है. जिसका औसत 50 से ऊपर का रहा हो.
The post विश्व का एकमात्र खिलाड़ी, जिसने 50 से ऊपर की औसत से बनाये दस हजार रन, सचिन और पोंटिंग सब पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.