Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लंदन में दर्शाए गए महिला हॉकी विश्व कप के 50 साल तक के दुर्लभ चित्र

इंग्लैंड़। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर के फैन सेंट्रल में आयोजित प्रदर्शनी में हॉकी के पांच दशकों के गौरवशाली सफर को देखकर भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है। इस प्रदर्शनी में 1974 के पहले महिला विश्व कप से लेकर अगले 50 साल तक के दुर्लभ चित्रों को दशार्या गया।

 

लंदन में भारतीय महिलाएं हॉकी विश्व कप में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इस मौके पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा, “पूर्व महान खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रेरित भी करती हैं और शिक्षित भी। पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय जर्सी में जो सफलता हासिल की है, वह हमें उम्मीद से परे का प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है।”

इस प्रदर्शनी का विषय ‘5 डिकेड्स 50 पिक्चर्स’ है, जो सुनील यश कालरा द्वारा कुलदीप अहलावत के सहयोग से आयोजित की गई। इसमें महिला हॉकी के पिछले 50 दशकों के सफर को पिक्चरों के जरिए दर्शाया गया है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत की पहली भारतीय महिला विश्व कप टीम की कप्तान अजिंदर कौर ने किया। इस मौके पर राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार भी मौजूद थे।

अजिंदर ने इस प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए कालरा, हॉकी संग्रहालय और कुलदीप का आभार भी जताया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय महिला टीम को विश्व कप में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

The post लंदन में दर्शाए गए महिला हॉकी विश्व कप के 50 साल तक के दुर्लभ चित्र appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.