इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अगले माह भारत के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. स्टोक्स मई में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार्मस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे.
इसके बाद वह स्कॉटलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे. इंग्लैंड दौरे पर भारत 12 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा.

इसी दौरान स्टोक्स ने पांच जुलाई को हेडिंग्ले में यॉर्कशायर के खिलाफ डरहम के लिए खेलते हुए मात्र 68 गेंदों में 90 रन बनाकर अपनी फिटनेस को साबित कर ही दी इसके साथ साथ उन्होंने कई महीनो से खोयी हुई फ़ार्म को भी वापस पा लिया.
आपको बता दे कि स्टोक्स ने घर में अपना आखिरी वनडे सितंबर 2017 में खेला था. वह 8 जुलाई को भारत के खिलाफ तीसरे ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राष्ट्रीय टीम में लौटने के लिए तैयार है.
5 जुलाई को हुए यॉर्कशायर के खिलाफ डरहम के मैच में एक आलराउंडर कि भूमिका में रहते हुए उन्होंने एक ऐसी पारी खेल दी, जिसको देखकर सब आश्चर्यचकित थे. वह जब क्रीज पर उतरे तो वह शुरुआत में संघर्ष करते हुए नज़र आए उन्होंने शुरुआत की 16 गेंदों में मात्र 4 रन बनाए.

उन्होंने 52 वीं गेंद पर अपना अर्द्धशतक छक्के के साथ पूरा किया इसके बाद तो उनका बल्ला रन उगलने लगा, इन्होने 68 गेंद पर 90 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
दूसरी तरफ 54 गेंदों पर एडम लिथ की 92 नाबाद रन बनाकर 200 रन तक टीम को पहुँचाने में मदद की. इस मैच को यार्कसायर ने 44 रन से जीत लिया, लेकिन ये मैच बेन के लिए सुखद अहसास देने वाला रहा, बतौर बेन
“मैं आईपीएल से ही बल्लेबाजी के लिए संघर्ष कर रहा था. आज की इस पारी ने मेरे खोए हुए आत्मविश्वाश को वापस लेने में मददगार साबित हुई.”
England will be sweating on the fitness of Stuart Broad ahead of the visit of India, with the pacer undergoing scans on an sore left ankle sustained on duty for Nottinghamshire.
https://t.co/UL7lCvkzZY pic.twitter.com/f1p8F0RnqB
— ICC (@ICC) July 1, 2018
वहीँ दूसरी ओर स्टुअर्ट ब्राड के ऊपर फिटनेस को साबित करने की चुनौती है, संभव है कि चोटिल खिलाड़ी भारतीय टीम के खिलाफ वापस आने के लिए उत्सुकता दिखा रहे है, अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज में वापस आने के लिए तैयार है.
The post फॉर्म में लौटे बेन स्टोक्स मात्र 52 गेंदों में खेली 86 रनों की तूफानी पारी appeared first on SportzWiki Hindi.