Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन 5 बल्लेबाजों ने गुस्से में किया ऐसा प्रदर्शन कि बन गया कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड, सभी रिकॉर्ड भारत के नाम

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में बल्लेबाजों द्वारा खेली गई पांच ऐसी पारियों के बारे में बताएंगे. जो बल्लेबाजों ने गुस्से में खेली थी, लेकिन गुस्से में खेली गई उनकी ये पारियां आज भी दर्शकों के दिल में ताजा है.

आइये डालते है एक नजर गुस्से में खेली गई पांच शानदार पारियों पर : 

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 16 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी. आपकों बता दें, कि युवराज ने यह पारी बहुत ज्यादा गुस्से में खेली थी.

दरअसल, अपनी इस पारी में लगातार छह छक्के लगाने से पहले युवराज सिंह इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ से उलझ गये थे. फ्लिंटॉफ से उलझने के बाद युवराज सिंह के तेवर और कड़े हो गये थे और उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके व 7 छक्के लगा डाले थे.

हरभजन सिंह 

हरभजन सिंह ने भी एक बहुत छोटी 11 गेंदों पर नाबाद 15 रन पारी एशिया कप में खेली थी, लेकिन उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने मैच जीत लिया था.

इस पारी के दौरान हरभजन सिंह का झगड़ा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से हो गया था और गुस्से में आकर हरभजन सिंह ने दो छक्के लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी थी.

तमीम इकबाल 

बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इक़बाल ने भारतीय टीम के खिलाफ साल 2010 में खेले गये दुसरे टेस्ट मैच के दौरान 151 रन की एक शानदार पारी खेली थी.

दरअसल, इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने तमीम इक़बाल को गुस्से में ला दिया था. जहीर खान, तमीम इकबाल को चिढ़ाने के लिए बार-बार किस का इशारा किये जा रहे थे. तमीम इस वजह से काफी गुस्सा हो गये थे और उन्होंने एक शानदार 151 रन की पारी खेल डाली थी.

लेंडल सिमंस 

लेंडी सिमंस ने भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2016 में 51 गेंदों पर 82 रन की एक शानदार पारी खेली थी. इस पारी के दौरान भी लेंडी सिमंस काफी गुस्से में थे. दरअसल उनका कहना था, कि भारतीय खिलाड़ी उन्हें स्लेज किये जा रहे थे. जिसके चलते उन्होंने यह पूरी पारी गुस्से में खेली थी.

दिनेश कार्तिक 

निदहास ट्राई सीरीज 2018 के फाइनल में दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली थी. जिसमे उन्होने 2 चौके व 3 छक्के लगाये थे. इस पारी को खेलते हुए दिनेश कार्तिक बहुत गुस्सा थे.

दरअसल, दिनेश कार्तिक अपनी ही टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर गुस्सा थे. वह इस बात से गुस्सा थे कि रोहित ने उनसे पहले अनुभवहिन खिलाड़ी विजय शंकर को भेजा. रोहित शर्मा ने इस मैच में दिनेश कार्तिक के गुस्सा होने की बात का खुलासा खुद चैट शो व्हाट द डक सीजन-3 में किया था.

The post इन 5 बल्लेबाजों ने गुस्से में किया ऐसा प्रदर्शन कि बन गया कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड, सभी रिकॉर्ड भारत के नाम appeared first on SportzWiki Hindi.